टॉप 5 सबसे खराब World Cup Anthem Songs - क्रिकट्रैकर हिंदी

टॉप 5 सबसे खराब World Cup Anthem Songs

आज हम आपको बताते हैं पांच सबसे खराब वर्ल्ड कप Anthem Songs के बारे में।

Ranveer Singh Performs in World Cup Official Anthem (Pic Source-Twitter)
Ranveer Singh Performs in World Cup Official Anthem (Pic Source-Twitter)

5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत हो रही है और इस शानदार टूर्नामेंट की मेजबानी भारत को सौंपी गई है। इस टूर्नामेंट में कुल 10 वेन्यू में 48 मुकाबले खेले जाएंगे और इसका फाइनल 19 नवंबर को होगा।

हालांकि इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का Anthem Song भी आईसीसी द्वारा रिलीज कर दिया गया है। कुछ लोगों को यह गाना काफी पसंद आया है हालांकि कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने इस Anthem की जमकर आलोचना भी की है।

आज हम आपको बताते हैं पांच सबसे खराब वर्ल्ड कप Anthem Songs के बारे में।

5- Char Chokka Hoi Koi- टी-20 वर्ल्ड कप थीम सॉन्ग 2014

टी-20 वर्ल्ड कप 2014 की मेजबानी बांग्लादेश ने की। यह पूरे देश के लिए काफी बड़ा टूर्नामेंट था। कई लोग इस टूर्नामेंट का लुफ्त काफी अच्छी तरह से उठाना चाहते थे।

टी-20 वर्ल्ड कप 2014 का थीम सॉन्ग बांग्ला भाषा में रिलीज किया गया था। इसमें कुछ अंग्रेजी शब्द भी डाले गए थे। इस गीत को प्रसिद्ध बांग्लादेशी संगीतकार और कलाकार फुआद अल मुक्तादिर द्वारा रचित किया गया है और युवा गायकों, दिलशाद नाहर कोना, एलिटा करीम, पंथा कनाई, जोहान आलमगीर और सनवीर हुदा सहित अन्य लोगों द्वारा गाया गया है।

हालांकि कई लोगों ने इस गाने की जमकर आलोचना की। उनका मानना था कि बांग्लादेशी तौर-तरीके को यह वीडियो अच्छी तरह से नहीं दिखा पाई।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp