वनडे सीरीज में टीम इंडिया का शानदार खेल देख, Hardik Pandya का जोश भी हुआ High - क्रिकट्रैकर हिंदी

वनडे सीरीज में टीम इंडिया का शानदार खेल देख, Hardik Pandya का जोश भी हुआ High

हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई रील वीडियो की है शेयर।

Hardik Pandya (Image Credit-Instagram)
Hardik Pandya (Image Credit-Instagram)

जल्द ही शुरू होने वाले वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए Hardik Pandya अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे, जहां ये खिलाड़ी बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल रखने का दम रखता है। दूसरी ओर हार्दिक वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर चुके हैं, जिसकी झलक उनके सोशल मीडिया पर देखने को मिली है हाल ही में।

Hardik Pandya खेलेंगे आखिरी मैच?

जी हां, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के पहले 2 मैचों से कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था, जिसमें Hardik Pandya का नाम भी शामिल था। ऐसे में अब आखिरी वनडे के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी हो जाएगी।

वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर दी Hardik Pandya ने

*हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई रील वीडियो की है शेयर।
*इस वीडियो में वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं ऑलराउंडर पांड्या।
*वर्ल्ड कप की तैयारी शुूरू कर दी है टीम इंडिया के इस ऑलराउंडर ने।
*Hardik Pandya ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे खेलते हुए आएंगे नजर।

Hardik Pandya ने ये रील की है शेयर

टीम इंडिया पहले ही जीत चुकी है वनडे सीरीज

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप से पहले ये 3 वनडे मैचों की सीरीज है, जहां पहले 2 मैचों में केएल राहुल ने कप्तानी की थी और दोनों ही मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किए थे। जिसके बाद टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है, वहीं इस सीरीज का आखिरी मैच 27 तारीख को राजकोट में खेला जाएगा। जहां इस मैच में टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करते हुए नजर आएंगे, साथ ही अक्षर पटेल राजकोट वनडे के लिए भी टीम से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर दूसरे वनडे मैच में अश्विन ने काफी शानदार गेंदबाजी की थी, जिसके बाद अगर पटेल वर्ल्ड कप के लिए फिट नहीं होते हैं तो फिर अश्विन का वर्ल्ड कप खेलना पक्का हो जाएगा ।

जीत के बाद कप्तान केएल राहुल का पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?