जमैका ने पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के मुकाबलों की मेजबानी से अपने हाथ पीछे खींचे, सामने आई बड़ी वजह
खेल मंत्री ओलिविया ग्रेंज ने कहा है की बोली से बाहर होना आसान फैसला नहीं था लेकिन यह बहुत ही जरूरी था।
अद्यतन - Sep 25, 2023 5:15 pm

2024 पुरुष टी-20आई विश्व कप के मेजबानी अधिकार का विषय पिछले काफी समय से एक गंभीर विषय बना हुआ है। हालांकि हाल ही में एक रिपोर्ट के मुताबिक जमैका सरकार ने टी-20आई विश्व कप के मुकाबलों की मेजबानी के लिए बोली प्रस्तुत नहीं की है। तमाम लोग इस चीज को देखकर काफी हैरान है।
इसका कारण सरकार द्वारा लागत-लाभ विश्लेषण करना है, जो उनके पास उपलब्ध सीमित संसाधनों के कारण होना था। वहीं खेल मंत्री ओलिविया ग्रेंज ने कहा है की बोली से बाहर होना आसान फैसला नहीं था लेकिन यह बहुत ही जरूरी था।
यह भी पढ़े: भारत का हुआ गोल्ड मेडल, Asian Games में शानदार तरीके से लहराया तिरंगा
जमैका आब्जर्वर के मुताबिक ओलिविया ग्रेंज ने कहा कि, ‘हम जमैका में कुछ खेलों की मेजबानी के लिए लगभग आधा बिलियन डॉलर की लागत और वित्त पोषण के स्रोत पर विचार कर रहे थे, हितधारकों के साथ हमारी लागत / लाभ विश्लेषण में, हमने आर्थिक, सामाजिक और विकास प्रभाव पर भी विचार किया, जिसमें संभावित पर्यटन से संबंधित प्रभाव और वर्ष-दर-वर्ष आर्थिक मॉडलिंग का उपयोग करके परिचर उद्योग लाभ शामिल हैं, जो वर्तमान पर्यटन प्रदर्शन के साथ मेल खाता है।
यह एक मजबूत कवायद थी जिसमें हमने बोली नहीं लगाने के विकल्प सहित विभिन्न कर्मपरिवर्तनों पर विचार किया।’
मैं खुद इस बात से काफी निराश हूं कि फैंस टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले नहीं देख पाएंगे: ओलिविया ग्रेंज
बता दें, वेस्टइंडीज के लगभग सभी जगहों पर वर्ल्ड कप के मुकाबलों की मेजबानी तय हो चुकी है। इस लिस्ट में सिर्फ जमैका, ग्रेनेडा और सेंट किट्स और नेविस शामिल नहीं है। एंटीगुआ, बारबाडोस, डोमिनिका, गुयाना, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस और त्रिनिदाद और टोबैगो टी-20 विश्व कप में खेलों की मेजबानी करने वाले स्थल होंगे।
इसी को लेकर ओलिविया ग्रेंज ने कहा कि, ‘यह फैसला लेना इतना आसान नहीं था और मैं खुद इस बात से काफी निराश हूं कि तमाम फैंस इस बारे टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले जमैका में नहीं देख पाएंगे। मैं इसके लिए तमाम फैंस से माफी मांगना चाहता हूं।’