IND vs AUS: 'ये Pressure नहीं झेल सकता...'- दो फिफ्टी के बाद तीसरे वनडे में फ्लॉप हुए Suryakumar Yadav, भड़के फैंस ने लगाई क्लास - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: ‘ये Pressure नहीं झेल सकता…’- दो फिफ्टी के बाद तीसरे वनडे में फ्लॉप हुए Suryakumar Yadav, भड़के फैंस ने लगाई क्लास

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में सूर्यकुमार यादव मात्र 8 रन पर पवेलियन लौट गए।

Suryakumar Yadav (Photo Source: X/Twitter)
Suryakumar Yadav (Photo Source: X/Twitter)

IND vs AUS, Suryakumar Yadav: ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया सीरीज में इस वक्त 2-0 से आगे चल रही है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 सितंबर को राजकोट में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे वनडे में अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाते हुए नजर आ रही है। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 352 रन बोर्ड पर लगाए।

टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा करते हुए स्ट्रगल करते हुए नजर आ रही है। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar yadav) पहले दो वनडे मैचों में शानदार नजर आए थे, फैंस को उम्मीद थी कि सूर्या तीसरे वनडे में भी फॉर्म बरकरार रखेंगे। लेकिन तीसरे वनडे मैच में सूर्या सस्ते में पवेलियन लौट गए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

तीसरे वनडे में फेल हुए Suryakumar Yadav

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को अच्छी शुरूआत मिली थी। रोहित शर्मा और वाशिंगटन सुंदर के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई। कप्तान रोहित शर्मा ने 57 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 81 रनों की शानदार पारी खेली।

जिसके बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर डटे हुए थे, लेकिन दोनों ही पारी को बड़ा नहीं बना पाए। विराट कोहली 27वें ओवर में (56 रन) और श्रेयस अय्यर 39वें ओवर में (48 रन) पर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले केएल राहुल तीसरे वनडे मैच में मिचेल स्टार्क के हाथों 36वें ओवर में (26 रन) पर आउट हो गए। जिसके बाद भारतीय बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ाती हुई नजर आई।

यह भी पढ़े- IND vs AUS: ‘कड़क है Boss…’- Rohit Sharma के Pull Shots ने फिर से फैंस को बनाया दीवाना, क्या आपने देखा वीडियो..?

केएल राहुल के आउट होने के बाद फैंस को सूर्या से उम्मीदें थी। लेकिन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) 38वें ओवर में जोश हेजलवुड के हाथों (8 रन) पर पवेलियन लौट गए। सूर्या के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ फैंस ने तो उनके वर्ल्ड कप 2023 में चयन को लेकर भी सवाल उठा दिए हैं।

यहां देखें सूर्या के आउट होने के बाद फैंस के रिएक्शन-

 

https://twitter.com/Sandeep15557342/status/1707055072944013499

 

close whatsapp