“एक खराब मैच और…”- रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2023 से पहले इस भारतीय क्रिकेटर को लेकर जारी की चेतावनी!
भारत अपने वर्ल्ड कप 2023 अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में करेगा।
अद्यतन - सितम्बर 28, 2023 2:11 अपराह्न

भारत के स्टार तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah ने 27 सितंबर को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में अपने 10 ओवरों में 81 रन देकर तीन विकेट झटके।
हालांकि, बुमराह ने इस मैच में सर्वाधिक तीन विकेट लिए, लेकिन उन्होंने ही सबसे ज्यादा 81 रन भी दिए। खैर, भारत को इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 66 रनों की मात झेलनी पड़ी, लेकिन पहले दो मुकाबले जीतने के कारण मेजबान टीम ने 2-1 से तीन मैचों की ODI सीरीज अपने नाम की।
इस बीच, इस भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे ODI मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma ने कहा वह जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं, और उनकी चोट से वापसी टीम के लिए बहुत सकारात्मक रही है। रोहित शर्मा ने यह भी कहा है कि एक खराब मैच का बुमराह पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
Jasprit Bumrah के फॉर्म पर Rohit Sharma ने दिया बड़ा बयान
PTI की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा ने पोस्ट-मैच प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, “मैं जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन से काफी खुश हूं। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि फिटनेस के लिहाज से बुमराह कैसा महसूस करते हैं, और वो इस समय काफी बेहतर स्थिति में हैं।
बुमराह बेहद शानदार गेंदबाज है, और एक खराब मैच किसी के साथ भी हो सकता है, इसका उन ओर कोई असर नहीं होगा। वह मानसिक और शारीरिक रूप से कैसा महसूस करते हैं, यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और फिलहाल सब कुछ सही लग रहा है।”
Team India अब वार्म-अप मैच में एक्शन में नजर आएगी
आपको बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम अब 30 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 वार्म-अप मैच खेलेगी, और इसके बाद उनका दूसरा वार्म-अप मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ 3 अक्टूबर को है।
भारत अपने वर्ल्ड कप 2023 अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में करेगा।