World Cup 2023: भारत-कनाडा विवाद के बीच वर्ल्ड कप पर पड़ी खालिस्तानी आतंकवादी Gurpatwant Singh Pannu की नजर! जानिए पूरा माजरा - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: भारत-कनाडा विवाद के बीच वर्ल्ड कप पर पड़ी खालिस्तानी आतंकवादी Gurpatwant Singh Pannu की नजर! जानिए पूरा माजरा

कनाडाई प्रधानमंत्री ट्रूडो ने भारतीय खुफिया एजेंसियों पर इस हत्या का आरोप लगाया है, जबकि भारत ने आरोपों पर नकार दिया है।

IND v PAK and Khalistani Terrorist Gurpatwant Singh Pannu. (Image Source: Twitter/X)
IND v PAK and Khalistani Terrorist Gurpatwant Singh Pannu. (Image Source: Twitter/X)

खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस के चीफ Gurpatwant Singh Pannu ने भारत में 5 अक्टूबर से होने वाले आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान हमले की धमकी दी है।

आपको बता दें, अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम 14 अक्टूबर को बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मैच और 19 नवंबर को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल की मेजबानी करेगा, और इस दौरान गुरपतवंत सिंह पन्नू अपना मकसद पूरा कर सकता है।

भारत में अगले महीने वर्ल्ड आतंक कप की शुरुआत होगी: Gurpatwant Singh Pannu

आगामी वर्ल्ड कप 2023 के दौरान हमला करने की गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी की कॉल रिकॉर्डिंग पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जहां वह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओटावा में भारतीय राजदूत संजय कुमार वर्मा पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का अपमान करने का आरोप लगा रहा है।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कहा: “हम शहीद निज्जर की हत्या पर आपकी गोली के खिलाफ सीक्रेट मतदान का उपयोग करने जा रहे हैं। हम आपकी हिंसा के खिलाफ वोट का इस्तेमाल करने जा रहे हैं। याद रखिए भारत में अगले महीने अक्टूबर में क्रिकेट वर्ल्ड कप नहीं होगा, बल्कि यह वर्ल्ड आतंक कप की शुरुआत होगी। यह एसएफजे जनरल काउंसिल गुरपतवंत सिंह पन्नू का संदेश है।

Gurpatwant Singh Pannu ने भारत पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का अपमान करने का आरोप लगाया

भारत और मोदी शासन ने प्रधान मंत्री ट्रूडो का अपमान किया है। हम मोदी सरकार को सलाह देते हैं कि आप ओटावा में अपनी एम्बेसी बंद करें और अपने एम्बेसडर संजय कुमार वर्मा को वापस बुला लें। यह सलाह कनाडाई लोगों और एसएफजे जनरल काउंसिल गुरपतवंत सिंह पन्नून की है। हम प्रधानमंत्री ट्रूडो का अनादर करने के लिए मोदी और एम्बेसडर वर्मा को जिम्मेदार ठहराएंगे। आपके लिए वर्मा को वापस बुलाना और ओटावा एम्बेसी को बंद करना फायदे में रहेगा।”

आपको बता दें, 18 जून को कनाडा में एक गुरुद्वारे के बाहर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से भारत और कनाडा के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। कनाडाई प्रधानमंत्री ट्रूडो ने भारतीय खुफिया एजेंसियों पर इस हत्या का आरोप लगाया है, जबकि भारत ने आरोपों पर नकार दिया है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?