पाकिस्तानी खिलाड़ियों के हैदराबाद पहुंचने पर हुई मेहमान नवाजी से काफी खुश हैं PCB चीफ Zaka Ashraf, दिया बड़ा बयान
27 सितंबर को हैदराबाद पहुंची थी पाकिस्तान क्रिकेट टीम
अद्यतन - सितम्बर 30, 2023 11:35 पूर्वाह्न

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन जाका अशरफ (Zaka Ashraf) पिछले कुछ समय में अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। गौरतलब है कि हाल में ही उन्होंने भारत को दुश्मन मुल्क बताकर सुर्खियां बटोरी थी।
दूसरी ओर, अब उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भारत पहुंचने पर हुई खातिरदारी या यूं कहें कि मेहमान नवाजी से काफी खुश हैं और बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम 27 सितंबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थी।
PCB चीफ Zaka Ashraf ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भारत पहुंचने पर जाका अशरफ ने बोर्ड द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के माध्यम से कहा- विश्व कप के लिए भारत में पाकिस्तानी टीम का शानदार स्वागत यह साबित करता है कि दोनों देशों के लोगों में एक-दूसरे के खिलाड़ियों के प्रति कितना प्यार है। ये प्यार हैदराबाद एयरपोर्ट पर हुए रिसेप्शन से जाहिर हुआ। मैं इस तरह के स्वागत समारोह की व्यवस्था करने के लिए भारतीयों को बधाई देता हूं।
अशरफ ने आगे कहा- भारत और पाकिस्तान जब भी क्रिकेट के मैदान पर उतरते हैं तो दुश्मन नहीं बल्कि खेल के एक प्रतिद्वंद्वी सामने आते हैं। मुझे उम्मीद है कि पूरे वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों को ऐसा ही प्यार मिलेगा, व भारतीय क्रिकेट फैंस को पाकिस्तान टीम का बेस्ट प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
दूसरी ओर, आपको पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बारे में बताएं तो वह कल 29 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए प्रैक्टिस मैच में पांच विकेट से हार गई है।
ये भी पढ़ें- ‘Yuzvendra Chahal को वर्ल्ड कप टीम से बाहर करना बड़ी गलती हो सकती है’- पूर्व क्रिकेटर ने दिया चौंकाने वाला बयान