ODI World Cup Warm-ups 2023: सलमान आगा की ओर से मिले इस तोहफे को टॉम लाथम ने दोनों हाथों से कबूला, जड़ा शानदार चौका
इस मैच को न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से अपने नाम किया।
अद्यतन - सितम्बर 30, 2023 11:30 पूर्वाह्न

29 सितंबर को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का वार्म अप मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से अपने नाम किया। न्यूजीलैंड की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
बता दें, इस मैच में पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजों ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 345 रन बनाए। टीम की ओर से मोहम्मद रिजवान ने 94 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 103 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उनके अलावा कप्तान बाबर आजम ने 84 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए। साउद शकील ने 53 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 75 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
जवाब में न्यूजीलैंड टीम के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को काफी अच्छी शुरुआत दी। रचिन रवींद्र ने कप्तान केन विलियमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 179 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। रचिन रवींद्र ने इस मैच में 72 गेंदों में 16 चौके और 1 छक्के की मदद से 97 रनों की मैच जिताऊं पारी खेली। केन विलियमसन ने इस मैच में 54 रन बनाए और वो रिटायर्ड हर्ट हो गए।
हालांकि न्यूजीलैंड पारी के दौरान टॉम लाथम ने सलमान आगा की एक अजीबोगरीब गेंद पर शानदार चौका जड़ा। बता दें, सलमान आगा ने 24वें ओवर में एक गेंद फेंकी जो टॉम लाथम तक पहुंचने से पहले पिच पर दो बार बाउंस हुई। न्यूजीलैंड बल्लेबाज ने इस गेंद पर चौका जड़ा। टॉम लाथम ने इस तोहफे को दोनों हाथों से कबूला।
Tom Latham makes full use of the freebie by Agha Salman #NZvPAK #NZvsPAK #Tomlatham #aghasalman #WorldCup2023 #BabarAzam #MohammadRizwan𓃵 pic.twitter.com/xJH8cHFkk4
— Rishabh Beniwal (@RishabhBeniwal) September 29, 2023
न्यूजीलैंड ने जीता वार्म अप मुकाबला
जहां एक तरफ न्यूजीलैंड टीम की ओर से इस मैच में मिचेल सेंटनर ने 8 ओवर में 39 रन देकर दो विकेट हासिल किए वहीं दूसरी ओर मैट हेनरी, जिमी नीशाम और लॉकी फर्ग्यूसन ने 1-1 विकेट झटका।
पाकिस्तान टीम की बात की जाए तो उसामा मीर ने 10 ओवर में 68 रन देकर 2 विकेट झटके। टॉम लाथम ने इस मैच में मात्र 18 रन बनाए। न्यूजीलैंड टीम के सभी खिलाड़ी समय काफी अच्छे फॉर्म में है और वर्ल्ड कप 2023 में भी वो अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।