'क्या वो अपने पूरे 10 ओवर फेंकेंगे?'- वर्ल्ड कप 2023 में ग्लेन मैक्सवेल को लेकर आकाश चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया से पूछा महत्वपूर्ण सवाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘क्या वो अपने पूरे 10 ओवर फेंकेंगे?’- वर्ल्ड कप 2023 में ग्लेन मैक्सवेल को लेकर आकाश चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया से पूछा महत्वपूर्ण सवाल

वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया टीम के पास सिर्फ एक ही मुख्य स्पिनर है- एडम जम्पा।

Glenn Maxwell and Aakash Chopra (Pic Source-Twitter)
Glenn Maxwell and Aakash Chopra (Pic Source-Twitter)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है और सभी टीमें इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को जीतने के लिए जमकर अभ्यास कर रही है। ऑस्ट्रेलिया टीम को इस टूर्नामेंट को जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने वर्ल्ड कप 2023 से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम से ग्लेन मैक्सवेल को लेकर महत्वपूर्ण सवाल पूछा है।

आकाश चोपड़ा का ऑस्ट्रेलिया टीम से यही सवाल है कि क्या वो उनको अपना फ्रंटलाइन स्पिनर समझती है या नहीं? साथ ही क्या ग्लेन मैक्सवेल को टीम की ओर से पूरे 10 ओवर गेंदबाजी के लिए मिलेंगे या नहीं? बता दें, वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया टीम के पास सिर्फ एक ही मुख्य स्पिनर है- एडम जम्पा। हालांकि ऑस्ट्रेलिया टीम के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली के मुताबिक ग्लेन मैक्सवेल उनके स्पेशलिस्ट स्पिनर है।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘ऑस्ट्रेलिया बहुत ही मजेदार टीम है। किसी भी अन्य टीम के पास उनसे ज्यादा वर्ल्ड कप नहीं है। उन्हें पता है कि कैसे मुकाबलों को जीतना है और कैसे उन्हें खेलना है। यह उनकी टीम की मजबूती रही है लेकिन स्क्वॉड में कुछ परेशानी भी है।

भारत में स्पिनर्स की भूमिका काफी अहम होती है और उनके पास सिर्फ एक ही स्पिनर है। उनके पास एडम जम्पा है और ग्लेन मैक्सवेल। ग्लेन मैक्सवेल ने हाल ही में भारत के खिलाफ चार विकेट झटके थे। उन्होंने विराट और रोहित दोनों का विकेट अपने नाम किया था लेकिन क्या आप उनको पूरे 10 ओवर देंगे? जब जॉर्ज बेली से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैक्सवेल को हल्के में नहीं लेना चाहिए और वो काफी अच्छे गेंदबाज है।’

ऑस्ट्रेलिया जिन भी वेन्यू में खेल रही है वहां गेंद ज्यादा टर्न नहीं होगी: आकाश चोपड़ा

पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘जॉर्ज बेली ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर से ज्यादा स्पिन गेंदबाजी नहीं करती है। जहां भी ऑस्ट्रेलिया को मैच खेलने हैं वहां टर्न ज्यादा देखने को नहीं मिलेगी।’

ऑस्ट्रेलिया टीम का हालिया प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा है। उनको पहले दक्षिण अफ्रीका ने अपने ही घर में मात दी थी और फिर भारत ने उनको अपने ही घर में हराया था। हालांकि वर्ल्ड कप 2023 में टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। अब देखना यह है कि ऑस्ट्रेलिया ग्लेन मैक्सवेल को वर्ल्ड कप 2023 में कैसे इस्तेमाल करती है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?