शेन बॉन्ड ने जमकर की ईशान किशन की तारीफ, कहा- मुझे वो खिलाड़ी बहुत पसंद है - क्रिकट्रैकर हिंदी

शेन बॉन्ड ने जमकर की ईशान किशन की तारीफ, कहा- मुझे वो खिलाड़ी बहुत पसंद है

बॉन्ड ने अपने कार्यकाल के दौरान MI के दिग्गज खिलाड़ी, विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन के साथ एक अच्छे बॉन्डिंग बनाई है।

Shane Watson & Ishan Kishan (Photo Source: Twitter)
Shane Watson & Ishan Kishan (Photo Source: Twitter)

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच के रूप में काम करते हुए उस टीम के प्लेयर्स के साथ अच्छी बॉन्डिंग बनाई है। बॉन्ड ने अपने कार्यकाल के दौरान MI के दिग्गज खिलाड़ी, विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन के साथ एक अच्छे बॉन्डिंग बनाई है।

गेंदबाजी कोच ने ईशान किशन को लेकर एक NICKNAME का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि, एमआई के ताकत और कंडीशनिंग कोच पॉल चैपमैन ने किशन को प्यार से एक खास उपनाम दिया। बॉन्ड ने जिस तरह का बयान दिया है उसे सुनकर यह पता चलता है कि MI टीम के साथ उनकी बॉन्डिंग कितनी अच्छी है।

48 वर्षीय ने यूट्यूब चैनल ‘वेक अप विद’ सौरभ पर बताया कि, “मैं ईशान से प्यार करता हूं। वह एक मजाकिया लड़का है। मुझे उसके साथ होने वाली हंसी-मजाक पसंद है। चैपी (पॉल चैपमैन) ने उसे d**khead कहा था (हंसते हुए)। अगर आप d**khead हो रहे हैं, तो आप भी एड हो रहे हैं।d**khead (हंसते हुए)। हम अब भी उसे d**khead कहते हैं, लेकिन यह प्यार से है। जब आप इन खिलाड़ियों के साथ समय बिताते हैं, तो आप अच्छी दोस्ती बनाते हैं।”

शेन बॉन्ड ने जमकर की MI के स्काउटिंग सिस्टम की तारीफ

इस दौरान पूर्व कीवी तेज गेंदबाज ने एमआई स्काउटिंग टीम की भी जमकर तारीफ की, जो आकाश मधवाल और कुमार कार्तिकेय जैसे खिलाड़ियों को ढूंढ कर लाए। इन दोनों क्रिकेटरों ने शुरुआत में नेट गेंदबाज के रूप में एमआई कैंप के साथ जुड़े लेकिन धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ वो आगे बढ़े और टीम में अपनी जगह बनाई।

बॉन्ड ने आगे कहा कि, “आकाश और कुमार कार्तिकेय नेट गेंदबाज के रूप में टीम का हिस्सा थे। वे अपने प्रदर्शन के आधार पर टीम में आए। मुझे उन दोनों के बारे में जो पसंद है वह है उनका हर दिन का रवैया। कुमार ने 16 साल की उम्र में घर छोड़ दिया और केवल तभी वापस आए जब उन्होंने कुछ हासिल किया। आकाश एक चतुर व्यक्ति है और उन दोनों ने मौकों का फायदा उठाया है जो सफलता के लिए उनकी मानसिक ताकत को दर्शाता है।”

आगे भी पढ़े: Cricket Buzz: 1 अक्टूबर के बेहतरीन ट्वीट के बारे में जाने यहां

close whatsapp