अक्टूबर 2- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - अक्टूबर 2, 2023 9:18 पूर्वाह्न

1. अतुल वासन ने Rohit Sharma-Virat Kohli के अनुभव को World Cup 2023 के लिए भारत का एक्स-फैक्टर बताया
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने कहा है कि सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा का अनुभव आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के लिए एक्स-फैक्टर होगा। अतुल वासन ने आगे कहा चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव भी 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
2. World Cup 2023 से पहले अहमदाबाद को लेकर शादाब खान का कमेंट हुआ वायरल
पाकिस्तान के उप-कप्तान शादाब खान ने हैदराबाद में मिल रहे प्यार और आदर-सत्कार की सराहना करते हुए कहा उन्हें उम्मीद है कि मेहमान टीम को अहमदाबाद में भी ऐसा ही सपोर्ट और आवभगत मिलेगी, जब वे भारत का सामना 14 अक्टूबर को आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के महामुकाबले में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करेंगे।
3. इंतिखाब आलम ने कुलदीप यादव की जमकर तारीफ की
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंतिखाब आलम ने भारत के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की जमकर तारीफ की। इंतिखाब आलम ने कहा कुलदीप एक मैच विनर खिलाड़ी हैं और वह आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं। उन्होंने कहा वह भारत के लिए इस टूर्नामेंट में बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं।
4. World Cup 2023 में टीम इंडिया के लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं ये 2 खिलाड़ी, खराब फील्डिंग भी चिंता का विषय
भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से क्रिकेट का महाकुंभ वर्ल्ड कप (World Cup) 2023 शुरू होने जा रहा है। हालांकि, टूर्नामेंट में टीम इंडिया के दो खिलाड़ियों का खराब फॉर्म उसके लिए मुसीबत बन सकती है। इसके अलावा खराब फील्डिंग भी चिंता का विषय हो सकती है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
5. Irani Trophy 2023: शतक से चूके साई सुदर्शन, दिन का खेल खत्म होने तक रेस्ट ऑफ इंडिया मजबूत स्थिति में
राजकोट में आज से ईरानी कप 2023 का आगाज हो चुका है। पहले दिन का खेल में पूरी तरह से सौराष्ट्र का दबदबा रहा। दिन का खेल खत्म होने तक रेस्ट ऑफ इंडिया ने 90 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 298 रन बना लिए थे। रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से बल्लेबाज साई सुदर्शन ने बढ़िया पारी खेलते हुए एक शानदार अर्धशतक लगाया। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
6. शेन बॉन्ड ने जमकर की ईशान किशन की तारीफ, कहा- मुझे वो खिलाड़ी बहुत पसंद है
न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच के रूप में काम करते हुए उस टीम के प्लेयर्स के साथ अच्छी बॉन्डिंग बनाई है। बॉन्ड ने अपने कार्यकाल के दौरान MI के दिग्गज खिलाड़ी, विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन के साथ एक अच्छे बॉन्डिंग बनाई है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
7. World Cup 2023 शुरू होने से कुछ दिन पहले Temba Bavuma की कप्तानी को लेकर बड़ी बात बोल गए David Miller..!
वर्ल्ड कप 2023 के आगाज से पहले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी डेविड मिलर में अपने कप्तान टेम्बा बावुमा की जमकर तारीफ की। डेविड मिलर ने टेम्बा बावुमा को वनडे क्रिकेट में एक शानदार कप्तान और अद्भूत बल्लेबाज बताया है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023, 5 अक्टूबर से भारत में खेला जाएगा, जहां टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीकी टीम आगामी वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाना चाहेगी। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
8. World Cup 2023 से पहले PCB की बड़ी मांग, अब ICC से की खास अपील
भारत 5 अक्टूबर से आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी करने जा रहा है, जिससे पहले सभी दस टीमों के बीच अभ्यास मैच खेले जा रहे हैं। इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से खास अपील की है। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ICC से पाकिस्तानी फैंस और पत्रकारों के लिए वीजा प्रक्रिया में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
9. वर्ल्ड कप 2023: भारत और इंग्लैंड के बीच होगा फाइनल, ऐसा हम नहीं कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स कह रहे हैं!
कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जैसे जैक कैलिस, वकार यूनिस, डेल स्टेन और पीयूष चावला का मानना है कि भारत आगामी वनडे विश्व कप 2023 की फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा। दूसरी ओर, क्रिस गेल, दिनेश कार्तिक और मुरली कार्तिक को उम्मीद है कि भारत फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
10. मशरफे मुर्तजा बांग्लादेश के प्रशंसकों से है नाराज, शाकिब अल हसन का साथ देते हुए फैंस को जमकर लताड़ा
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा ने श्रीलंका के खिलाफ 2023 वर्ल्ड कप के पहले अभ्यास मैच से पहले चोटिल होने के बाद शाकिब अल हसन को टीम से बाहर करने की मांग करने वाले प्रशंसकों की आलोचना की है। पूर्व कप्तान ने इस चीज को लेकर बांग्लादेश फैंस को जमकर फटकार लगाई है कि उनके अंदर शाकिब अल हसन को लेकर काफी जलन है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)