वर्ल्ड कप से बाहर होने के गम को कम करने में लगे हैं अक्षर पटेल, खास साथी के साथ बिता रहे हैं समय
चोट के कारण वर्ल्ड कप 2023 की टीम से बाहर हुए हैं अक्षर पटेल।
अद्यतन - Oct 2, 2023 12:54 pm

कुछ समय पहले ही टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम किया था, वहीं अक्षर पटेल भी इस टूर्नामेंट के लिए टीम का हिस्सा थे। लेकिन सुपर-4 में पटेल को ऐसी चोट लगी की, उनका वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट गया। जिसके बाद अश्विन को टीम इंडिया में शामिल किया गया और पटेल वर्ल्ड कप 2023 की टीम से बाहर हो गए।
पहले अक्षर पटेल के फिट होने की थी उम्मीद
जी हां, पहले बोर्ड को अक्षर पटेल के फिट होने की पूरी उम्मीद थी, जिसे चलते वो एशिया कप 2023 का फाइनल नहीं खेले। उसके बाद पटेल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई वनडे सीरीजी के लिए भी टीम इंडिया में चुना गया, लेकिन वो एक भी मैच नहीं खेले। आखिर में वो वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए, वहीं अक्षर की तरह अश्विन भी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर लेते हैं इसलिए उन्हें टीम में लिया गया है मेगा टूर्नामेंट के लिए।
खुद को खुश रखने की कोशिश में लगे हैं अक्षर पटेल
*चोट के कारण वर्ल्ड कप 2023 की टीम से बाहर हुए हैं अक्षर पटेल।
*इस बीच इंस्टा स्टोरी पर अक्षर का एक नया वीडियो आया है सामने।
*वीडियो में पटेल के अपने डॉग के साथ खेलते हुए आ रहे हैं नजर।
*इस दौरान काफी ज्यादा खुश नजर आ रहा है स्पिन गेंदबाज।
अक्षर पटेल की इंस्टा स्टोरी पर डालते हैं नजर
![]()
टीम इंडिया कल खेलेगी अपना दूसरा अभ्यास मैच
वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले टीम इंडिया को 2 अभ्यास मैच लिस्ट में शामिल है, पहला अभ्यास मैच इंग्लैंड के खिलाफ था जो बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं अब दूसरा अभ्यास मैच भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी, जो कल खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होगा, उसके बाद रोहित की सेना 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी और फिर 14 अक्टूबर को इंडिया का सामना पाकिस्तान से होगा।