फिल्मों में मिला है शायद धोनी को काम, MR COOL की नई तस्वीरों ने किया इंटरनेट HANG - क्रिकट्रैकर हिंदी

फिल्मों में मिला है शायद धोनी को काम, MR COOL की नई तस्वीरों ने किया इंटरनेट HANG

सोशल मीडिया पर सामने आई धोनी की कुछ नई तस्वीरें।

Dhoni (Image Credit- Instagram)
Dhoni (Image Credit- Instagram)

CSK टीम के कप्तान धोनी इन दिनों अपने बालों को लेकर खबरों में बने हुए हैं, हाल के दिनों में माही लंबे बालों में देखे गए हैं और लगता है की वो अपना क्रिकेट करियर उन्हीं लंबे बालों के साथ खत्म करेंगे। इस बीच थाला की फिर से कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसने फैन्स को काफी खुश कर दिया है और इन तस्वीरों में धोनी किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं लग रहे हैं।

लंबे बालों के साथ शुरू किया था करियर

जी हां, धोनी ने जब अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था, तब उनके काफी लंबे बाल हुआ करते थे। एक समय फैन्स ने उनके जैसे बाल रखना शुरू कर दिए थे, साथ ही कई लोगों ने धोनी का बाल ना कटवाने की सलाह भी दी थी। वहीं अब एक बार फिर से धोनी उसी पुराने लुक में लौट रहे हैं, जिसके वीडियो आए दिन वायरल होते हैं।

धोनी का नया ‘फिल्मी’ लुक आपने देखा क्या?

*सोशल मीडिया पर सामने आई धोनी की कुछ नई तस्वीरें।
*तस्वीरों में लंबे बालों के साथ माही का नजर आ रहा है कूल लुक।
*पहले की तरह लंबे बालों में काफी यंग लग रहे हैं थाला।
*इन तस्वीरों में किसी फिल्म के हीरो की तरह लग रहे हैं माही।

एक नजर धोनी की उन नई तस्वीरों पर भी

कुछ दिनों पहले अलग अंदाज में नजर आए थे थाला

फैन्स के लिए खेलेंगे IPL 2024

इस साल ऐसा लग रहा था कि धोनी अपने करियर का आखिरी IPL खेल रहे हैं, लेकिन खिताब जीतने के बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया था। माही ने कहा था कि वो अपने फैन्स के लिए साल 2024 का IPL खेलना चाहते हैं, आगे उन्होंने कहा था कि ये सब उनके शरीर पर निर्भर करता है कि वो कितने फिट रहते हैं। दूसरी ओर धोनी ने IPL 2023 के खत्म होते ही अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी, जिसके बाद उन्होंने फिटनेस पर काम भी शुरू कर दिया था।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?