‘मैंने कभी सपने में नहीं सोचा था कि….’- पूर्व क्रिकेटर ने वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को लेकर दिया बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी टीम इंडिया।
अद्यतन - Oct 5, 2023 7:01 pm

भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में अपने आगाज के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से खेलेगी। लेकिन उससे पहले टीम के बारे में काफी ज्यादा बात हो रही है। टीम की स्ट्रेंथ और वीकनेस को लेकर लगातार पूर्व क्रिकेटर्स चर्चा कर रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है।
पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का मानना है इस बार भारतीय टीम की गेंदबाजी उनके लिए मजबूत पक्ष है। गंभीर के मुताबिक उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि किसी भी वर्ल्ड कप में गेंदबाजी भारत का मजबूत पक्ष होगी।
2011 में वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के बाद से, भारत पिछले दो वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया है। 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया, वहीं 2019 में न्यूजीलैंड के हाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया। इस बार वर्ल्ड कप भारत में ही, इसलिए टीम इंडिया के सामने एक अलग तरह की चुनौती है।
गेंदबाज ही टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताएंगे – गौतम गंभीर
भारतीय टीम के बल्लेबाजों का हालिया प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया था लेकिन गौतम गंभीर का मानना है कि इस बार गेंदबाजी भारत का मजबूत पक्ष है।
गंभीर ने एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान कहा, मैंने कभी भी अपने मन में ये नहीं सोचा था कि इस भारतीय टीम का सबसे मजबूत पक्ष उनकी गेंदबाजी है। भारत को हमेशा बल्लेबाजी के लिए ही जाना जाता रहा है। हालांकि इस बार जिस तरह के गेंदबाज हैं, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव तो अगर आपके पास इस तरह के 30 ओवर हैं तो फिर आप अच्छी स्थिति में हैं। गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताएंगे और बल्लेबाज केवल रन बनाकर दे सकते हैं।
आपको बता दें कि वर्ल्ड कप से भारतीय गेंदबाजों ने एशिया कप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भी टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा।
यह भी पढ़ें: केन विलियमसन और पैट कमिंस ने पूर्व WWE सुपरस्टार द ग्रेट खली को दिया खास तोहफा