BAN vs AFG Weather Report: बांग्लादेश-अफगानिस्तान मैच के दौरान कैसा रहेगा हिमाचल का मौसम? जानें यहां
वर्ल्ड कप 2023 के तीसरे मैच में 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान का मुकाबला बांग्लादेश से होगा।
अद्यतन - अक्टूबर 6, 2023 5:22 अपराह्न

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के तीसरे मैच में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। फैंस बड़ी बेसब्री से क्रिकेट के महाकुम्भ यानी वर्ल्ड कप 2023 का इंतजार कर रहे थे। लेकिन फैंस को पहले मैच में निराशा हाथ लगी। दरअसल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया ये मैच पूरी तरह से एकतरफा रहा।
जहां बारिश ने कुछ अभ्यास मुकाबलों में खलल डाला है, वहीं धर्मशाला की बात करें तो वहां के मौसम का अंदाजा लगा पाना किसी के लिए आसान नहीं है। हालांकि, मौसम के लिहाज से फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि, , जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो शुक्रवार, 7 अक्टूबर को बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होने वाला है और पूर्वानुमान में बारिश की संभावना नहीं है।
बारिश से बाधित वार्म-अप मैचों के विपरीत, धर्मशाला में दिन के दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगी, जो शाम को धीरे-धीरे 22 डिग्री सेल्सियस तक जाएगी। जबकि ओस इस मैच के लिए गेम-चेंजर हो सकती है। हालांकि अफगानिस्तान और बांग्लादेश को इसके बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि यह एक दिन का मैच है, जो स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे समाप्त होगा।
धर्मशाला मैदान का रिकॉर्ड
रिपोर्टों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में नौ पिचें हैं, लेकिन इस वर्ल्ड कप के लिए केवल तीन का उपयोग किया जाएगा। यहां पर काली मिटटी वाली पिचों पर गेंदबाजों को काफी फायदा मिला है। यहां की काली मिट्टी के विकेट लगातार उछाल प्रदान करते हैं, जिससे तेज गेंदबाजों को पारी की शुरुआत में फायदा मिलता है।
मैदान के रिकॉर्ड की बात करें तो, 2020 में यहां आयोजित आखिरी वनडे (ODI) रद्द हो गया था। हालांकि, इस स्थान पर खेले गए पिछले एकदिवसीय मैच में, श्रीलंका भारत को मात्र 112 रनों पर आउट करने में सफल रहा था, जिसमें तेज गेंदबाजों ने सबसे अधिक विकेट लिए थे। दिलचस्प बात यह है कि इस स्थान पर खेले गए चार एकदिवसीय मैचों में, बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।
यह भी पढ़ें :Mohammad Azharuddin अब नहीं लड़ पाएंगे हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव, जानें बड़ी वजह