PAK vs NED: नीदरलैंड्स के गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान का हुआ बुरा हाल, शादाब खान, हसन अली और नवाज भी नहीं दिखा पाए कमाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK vs NED: नीदरलैंड्स के गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान का हुआ बुरा हाल, शादाब खान, हसन अली और नवाज भी नहीं दिखा पाए कमाल

नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में शादाब खान 32 रन पर विकेट गंवा बैठे।

Pakistan Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)
Pakistan Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

Pakistan vs Netherlands: ICC ODI World Cup 2023 का दूसरा मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जा रहा है। नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। जो पाकिस्तानियों पर भारी पड़ते हुए नजर आ रहा है। इमाम उल हक, फखर जमान और बाबर आजम के रूप में मजबूत नजर आता पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर ताश की पत्तों की तरह बिखर गया।

मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील की अर्धशतकीय पारियों ने पाकिस्तान (Pakistan) की पारी को संभाला था। नीदरलैंड्स के गेंदबाज बीस डी लीड ने 44वें ओवर में लगातार दो विकेट लेकर टीम को और ज्यादा मुसीबत में डालने का काम कर दिया है।

Pakistan vs Netherlands: कुछ इस तरह आउट हुए शादाब खान

पाकिस्तान (Pakistan) की पारी का 44वां ओवर बास डी लीड डाल रहे थे। पाकिस्तान के उपकप्तान शादाब खान से टीम को बड़ी उम्मीद थी, लेकिन वह 32 रन पर विकेट गंवा बैठे। ओवर की पहली 3 गेंदों में मात्र दो रन आए थे। और फिर चौथी गेंद पर शादाब खान बोल्ड आउट हो गए। शादाब खान ड्राइव करने की कोशिश करना चाहते थे लेकिन वह अच्छी तरह से नियंत्रण नहीं बना पाए और उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा।

शादाब खान अपने विकेट से काफी ज्यादा निराश भी नजर आए। जिसके बाद अगली ही गेंद पर क्रीज पर आए नए बल्लेबाज हसन अली गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए। हसन अली ने बल्ला लेग-साइड में फंसाने की कोशिश की। लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए और गेंद सीधे उनके सामने आ लगी।

बास डी लीड के दो गेंदों में दो विकेट ने पाकिस्तान को तगड़ा झटका दे दिया है। मोहम्मद नवाज एक अच्छी पारी खेलते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन वह 47वें ओवर में रन आउट हो गए। मोहम्मद नवाज को कॉलिन एकरमैन ने डायरेक्ट थ्रो से रनआउट किया है। अच्छी पारी खेल रहे मोहम्मद नवाज को 39 रनों पर पवेलियन लौटना पड़ा।

close whatsapp