T20 World Cup 2024: Bermuda को पीछे छोड़ Canada ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालिफाई
साल 2011 से कनाडा ने एक भी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई नहीं किया था।
अद्यतन - अक्टूबर 8, 2023 3:46 अपराह्न

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में जगह बनाने के लिए कल 7 अक्टूबर को अमेरिका रीजन से बरमूडा और कनाडा के बीच मुकाबला खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले को कनाडा ने 39 रनों से अपने नाम कर, पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप का टिकट कटा लिया है।
हालांकि, कनाडा और बरमूडा दोनों के ही क्वालिफायर मैचों की समाप्ति पर समान अंक थे, लेकिन बेहतर रनरेट की वजह से कनाडा ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। दोनों ही टीमों के 9 अंक थे, लेकिन कनाडा (+4.073) का नेट रनरेट बरमूडा (+2.223) से नेट रनरेट से बेहतर था। कनाडा और बरमूडा के अलावा क्वालिफायर्स खेलने वाली दो अन्य टीमें साइमन आइलैंड और पनामा थी।
गौरतलब है कि टी-20 वर्ल्ड कप का 9वां सीजन अगले साल जून में यूएसए और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। और टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें भाग लेने वाली हैं। साथ ही बता दें कि इस मार्की टूर्नामेंट के क्वालिफायर्स मैच डबल राउंड रोबिन फाॅर्मेट में खेले जा रहे हैं। तो वहीं आपको बता दें कि साल 2011 के बाद कनाडा क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई है।
बरमूडा बनाम कनाडा मैच का हाल:
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो कनाडा ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 रनों के कुल स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। तो वहीं जब बरमूडा इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह 16.5 ओवर में 93 रनों पर ऑलआउट हो गई। कनाडा की ओर से 3.5 ओवर में 3 विकेट लेने वाने कलीम सना को प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया।
ये भी पढ़ें- World Cup 2023: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी…. BCCI ने भारत-पाकिस्तान मेगा क्लैश के लिए रिलीज किए 14 हजार टिकट