CWC 2023: अपने 'सोने' से ऑलराउंडरों के दम पर भारत को मात देने की योजना तैयार कर चुके हैं पैट कमिंस - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: अपने ‘सोने’ से ऑलराउंडरों के दम पर भारत को मात देने की योजना तैयार कर चुके हैं पैट कमिंस

पैट कमिंस का मानना है कि ऑलराउंडर अपनी टीम के लिए सोने की तरह होते हैं!

Pat Cummins. (Image Source: Getty Images)
Pat Cummins. (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान Pat Cummins ने कहा कि उनकी टीम में पर्याप्त तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं, जो 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले हाई-वोल्टेज आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 मैच में भारत को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

पैट कमिंस का मानना है कि ऑलराउंडर अपनी टीम के लिए सोने की तरह होते हैं, क्योंकि वे बल्ले और गेंद दोनों के साथ योगदान देते हैं। हालांकि,ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने खुलासा किया कि मार्कस स्टोइनिस टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 मैच में नहीं खेल पाएंगे।

आपको बता दें, मार्कस स्टोइनिस पिछले दो दिनों से अभ्यास कर रहे हैं, और उन्होंने शुक्रवार शाम को लगभग चार ओवर गेंदबाजी की और फिर लगभग 40 मिनट तक बल्लेबाजी की, लेकिन वह अभी CWC 2023 में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं है।

यहां पढ़िए: World Cup 2022: एक में नहीं है कोई कमजोरी, तो दूसरे में हैं तकनीकी खामियां! IND vs AUS मैच से पहले आरोन फिंच का विवादित बयान हुआ वायरल

हमारे पास शानदार ऑलराउंडर है: Pat Cummins

ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट cricket.com.au के अनुसार, पैट कमिंस ने कहा: “स्टोइनिस को कुछ मुश्किलों से गुजरना होगा, लेकिन वह शायद ही भारत के खिलाफ खेले। आपको वनडे क्रिकेट में खेल के अन्य प्रारूप की तुलना में ऑलराउंडरों की अधिक आवश्यकता होती है। आपको 50 ओवर मैनेज करना होता है, जहां ऑलराउंडर आपकी मदद करते हैं।

कैमरून ग्रीन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ियों को अपनी टीम में पाकर हम सच में खुद को सौभाग्यशाली महसूस करते हैं। वे सोने की तरह हैं। वे खुद को बल्लेबाजों के रूप में चुनते हैं और फिर उनकी गेंदबाजी हमारे लिए एक तरह से बोनस है। इसका मतलब है कि आप अधिक गहराई तक बल्लेबाजी कर सकते हैं।

‘हम अपने ऑलराउंडरों का वर्कलोड मैनेज करेंगे’

हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास चुनने के लिए सात या आठ गेंदबाज होंगे, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि आप विशेषज्ञ खिलाड़ियों को प्राथमिकता देंगे, लेकिन जरूरत पड़ने पर ऑलराउंडर आपके लिए बहुत मददगार साबित होंगे। हम पूरे वर्ल्ड कप के दौरान उनके वर्कलोड को मैनेज करेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?