चेन्नई में कैमरून ग्रीन भी हुए फेल, रवि अश्विन को दे बैठे अपना विकेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

चेन्नई में कैमरून ग्रीन भी हुए फेल, रवि अश्विन को दे बैठे अपना विकेट

अभी तक मेजबान भारत ने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और ऑस्ट्रेलिया के ऊपर दबाव बनाया हुआ है।

Cameron Green and Ravi Ashwin (Pic Source-Twitter)
Cameron Green and Ravi Ashwin (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पांचवा मुकाबला चेन्नई के एमए चितांबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। अभी तक मेजबान भारत ने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और ऑस्ट्रेलिया के ऊपर दबाव बनाया हुआ है।

इस मैच में भारतीय स्पिनर्स ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजों के सामने काफी घातक गेंदबाजी की है। बता दें, अभी तक इस मैच में ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी नहीं खेल पाया है। तमाम ऑस्ट्रेलियाई फैंस को शानदार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वो भी इस मैच में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

कैमरून ग्रीन भारत के खिलाफ 20 गेंदों में मात्र 8 रन बनाकर रवि अश्विन का शिकार हुए। ग्रीन काफी समय से अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे हैं और इस मैच में भी ऐसा ही देखने को मिला। इसी के साथ अनुभवी भारतीय गेंदबाज ने भी इस मैच में एक क्रिकेट हासिल किया।

काफी खराब स्थिति में है ऑस्ट्रेलिया टीम

मैच की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही और मिचेल मार्श बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। उनका विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया। हालांकि इसके बाद डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ ने दूसरे विकेट के लिए 69 रनों की बहुमूल्य साझेदारी की।

डेविड वार्नर ने इस मैच में 41 रन बनाए जबकि स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ 71 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 46 रनों की बेहतरीन पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल भी इस मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 15 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। उन्होंने 25 गेंद में एक चौके की मदद से 15 रनों की पारी खेली। दोनों टीमों का यह वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच है और दोनों इसको जरूर जीतना चाहेंगे। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने तो अभी तक जबर्दस्त गेंदबाजी की है अब भारतीय बल्लेबाजों को भी इस मैच में अपनी छाप छोड़नी होगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?