जीत के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में मचा हंगामा, विराट कोहली को मिला खास मेडल
कल टीम इंडिया की जीत में था विराट कोहली का भी बड़ा हाथ।
अद्यतन - अक्टूबर 9, 2023 12:51 अपराह्न

टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए जीत के साथ आगाज किया है, वहीं टीम की इस जीत में विराट कोहली और केएल राहुल का बहुत बड़ा हाथ था। दूसरी ओर चेन्नई में मिली पहली जीत के बाद टीम इंडिया उत्साह से लबरेज हैं और इसका नजारा सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में देखने को मिला है।
पहले गेंदबाजी में कर दिया था कमाल
जी हां, पहले टीम इंडिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम को दिन में तारे दिखा दिए, जहां ऑस्ट्रेलिया टीम महज 199 रनों पर ऑल आउट हो गई। वहीं भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी में सर जडेजा ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया, तो कुलदीप और बुमराह ने 2-2 विकेट अपने नाम करते हुए टीम का काम आसान कर दिया और फिर केएल-विराट कोहली का दम देखने को मिला।
विराट कोहली को ड्रेसिंग रूम में मिला एक अलग सम्मान
*कल टीम इंडिया की जीत में था विराट कोहली का भी बड़ा हाथ।
*बल्लेबाजी के साथ-साथ कोहली ने पड़ा था मार्श का एक कमाल कैच।
*उसके लिए कोहली को ड्रेसिंग रूम में दिया गया एक शानदार मेडल।
*मेडल लेते ही खुश नजर आए किंग कोहली, वीडियो हुआ वायरल।
सोशल मीडिया पर विराट कोहली का ये वीडियो आया सामने
एक नजर कल हुए मैच के स्कोर कार्ड पर भी
काफी खराब हुई थी भारत की शुरूआत
दूसरी ओर बल्लेबाजी में टीम इंडिया की काफी खराब शुरूआत हुई थी, जहां टीम के टॉप 3 बल्लेबाजों ने काफी ज्यादा निराश किया। कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर खाता तक नहीं खोल पाए और एक के बाद एक आउट हो गए। उसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने टीम इंडिया की पारी को संभालते हुए जीत की कहानी लिखी, कोहली ने 85 रन बनाए, तो केएल 97 रन बनाकर नाबाद लौटे। साथ ही इस दौरान दोनों के बीच 165 रनों की साझेदारी भी हुई थी, जो वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी है।