2 रन पर 3 विकेट देख कप्तान रोहित को आ गया था रोना, मैच खत्म होते ही केएल को सीने से लगाया
कल टीम इंडिया की बल्लेबाजी का आगाज हुआ था काफी ज्यादा खराब।
अद्यतन - अक्टूबर 9, 2023 2:11 अपराह्न

टीम इंडिया ने पहले मैच में भले ही ऑस्ट्रेलिया को मात दे दी, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की कल के मैच में पोल खुल गई। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के साथ ऐसा होगा किसी ने नहीं सोचा थी, साथ ही खुद हिटैमन भी टेंशन में आ गए थे और उसके बाद अब उनकी एक तस्वीर काफी ज्यादा ही वायरल हो रही है।
कप्तान रोहित से नहीं थी ऐसी उम्मीद
जी हां, टीम इंडिया को सिर्फ 200 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा की टीम ने बल्लेबाजी में काफी खराब आगाज किया। जहां खुद रोहित, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर शून्य पर आउट हो गए, लेकिन फिर विराट और राहुल ने समय लेकर अपनी पारी को आगे बढ़ाया और टीम का आगाज वर्ल्ड कप में जीत के साथ कराया। दूसरी ओर फैन्स ने इन तीनों ही बल्लेबाजों को जमकर Troll किया है सोशल मीडिया पर।
आंसू आ गए थे कप्तान रोहित शर्मा की आंखों में
*कल टीम इंडिया की बल्लेबाजी का आगाज हुआ था काफी ज्यादा खराब।
*महज 2 रन पर गिर गए थे टीम इंडिया के 3 विकेट, लगा मैच हार जाएगी टीम।
*इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा की एक तस्वीर हो गई थी काफी ज्यादा वायरल।
*जहां इस तस्वीर में हिटमैन दिख रहे थे काफी ज्यादा ही टेंशन में और निराश भी।
कप्तान रोहित शर्मा की ये तस्वीर हो रही है काफी ज्यादा वायरल
![]()
केएल राहुल ने कुछ ऐसे खत्म किया था कल मुकाबला
फैन्स को आई पुराने विराट कोहली की याद
वहीं टीम इंडिया के लिए कल केएल राहुल ने नाबाद 97 रन बनाए थे, तो विराट के बल्ले से 85 रन निकले थे। भले ही कोहली मैच खत्म नहीं कर पाए थे, लेकिन वो अपना काम पूरा कर गए थे। साथ ही कल विराट ने अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी की, जिसके बाद फैन्स को साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप की याद आ गई। दूसरी ओर आउट होने के बाद जब कोहली पवेलियन लौटे, तो उन्हें मैच ना खत्म करने का गुस्सा था और वो अपना सिर पीट रहे थे।