CWC 2023, Match 6, NZ vs NED: तीन कीवी बल्लेबाजों ने जड़े अर्धशतक, क्या नीदरलैंड हासिल कर पाएगा विशाल लक्ष्य? - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023, Match 6, NZ vs NED: तीन कीवी बल्लेबाजों ने जड़े अर्धशतक, क्या नीदरलैंड हासिल कर पाएगा विशाल लक्ष्य?

नीदरलैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए 323 रन चाहिए।

Netherlands v New Zealand. (Image Source: Twitter/X)
Netherlands v New Zealand. (Image Source: Twitter/X)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का छटवां मुकाबला नीदरलैंड और न्यूजीलैंड (NZ vs NED) के बीच आज 9 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। NZ vs NED मैच के शुरुआत में नीदरलैंड कीवी टीम पर हावी नजर आया।

आपको बता दें, नीदरलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार शुरुआत की, क्योंकि 2019 वर्ल्ड कप की उप-विजेता टीम अपने पहले तीन ओवरों में खाता तक नहीं खोल पाई।

NZ vs NED मैच में विल यंग ने कीवी टीम के लिए बनाए सबसे अधिक रन

हालांकि, डेवोन कॉनवे (32) और विल यंग (70) ने फिर हाथ खोलने शुरू किए और धीर-धीरे बोर्ड पर 67 रन लगाए। लेकिन फिर रूलोफ़ वान डेर मेरवे ने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे के रूप में नीदरलैंड को पहली सफलता दिलाई और फिर पॉल वैन मीकेरेन ने विल यंग के रूप में बड़ी मछली फंसाई।

जिसके बाद रूलोफ़ वान डेर मेरवे ने रचिन रविंद्र (51) को चलता किया और फिर पॉल वैन मीकेरेन ने डेरिल मिचेल (48) को अर्धशतक बनाने से रोक कर डच टीम को चौथी सफलता दिलाई। खैर, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने विल यंग, रचिन रविंद्र और कप्तान टॉम लैथम के शानदार अर्धशतकों के बदौलत अपने 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 322 रन बनाए।

यहां पढ़िए: NZ vs NED: इंग्लैंड का धागा खोलने वाली न्यूजीलैंड, नीदरलैंड के खिलाफ 3 ओवर में नहीं बना पाई एक भी रन

वहीं, नीदरलैंड क्रिकेट टीम के लिए रूलोफ़ वान डेर मेरवे, पॉल वैन मीकेरेन और आर्यन दत्त ने दो-दो विकेट झटके जबकि बैस डे लीडे के लिए गेंद के साथ आज का दिन खास नहीं रहा, क्योंकि उन्होंने केवल एक विकेट लिया। आपको बता दें, कीवी टीम के इस विशाल टोटल में मिचेल सेंटनर ने 36* रनों का योगदान दिया।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या नीदरलैंड के बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खतरनाक गेंदबाजी अटैक के सामने टिक पाएंगे या नहीं। हालांकि, नीदरलैंड ने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था, और अब इससे एक कदम आगे बढ़ाना चाहेंगे।

NZ vs NED मैच की पहली पारी पर कुछ इस तरह रहे फैंस के रिएक्शन:

https://twitter.com/IccMensWorldCup/status/1711361033804157256

https://twitter.com/anytimeansh/status/1711358258118844526

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?