पाकिस्तान जैसी टीम के खिलाड़ी भी अब, सूर्यकुमार यादव बनने की कोशिश में लगे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान जैसी टीम के खिलाड़ी भी अब, सूर्यकुमार यादव बनने की कोशिश में लगे हैं

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम अपना दूसरा मैच खेल रही है श्रीलंका टीम के खिलाफ।

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम ने विजय आगाज किया था, जहां टीम ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड को माद दी थी हैदराबाद में। वहीं आज टीम अपना दूसरा मैच खेल रही है, लेकिन उससे पहले पाक टीम के सोशल मीडिया पर एक अभ्यास का वीडियो सामने आया है, जिसने सभी को सूर्यकुमार यादव की याद दिला दी है।

श्रीलंका टीम ने जीता है टॉस

जी हां, आज वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम का सामना श्रीलंका से हो रहा है, जहां लंका टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और टीम का पहला विकेट भी गिर चुका है। दूसरी ओर पाक टीम ने जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया था, तो वहीं दूसरी ओर लंका टीम को अपने पहले मैच में अफ्रीका से करारी हार मिली थी। ऐसे में आज श्रीलंका की टीम जीत का खाता खोलना चाहेगी, तो पाक टीम लगातार दूसरी जीत अपने नाम करना चाहेगी। जिसके बाद पाक टीम अपने अगले मैच में टीम इंडिया का सामना करेगी, ये मैच 14 अक्टूबर के दिन अहमदाबाद के मैदान पर खेला जाना है और इसे लेकर दोनों देशों के फैन्स काफी उत्साहित हैं।

पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों को सूर्यकुमार यादव जैसी बल्लेबाजी करनी है

*वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम अपना दूसरा मैच खेल रही है श्रीलंका टीम के खिलाफ।
*मैच से पहले पाक टीम के सोशल मीडिया पर अभ्यास का एक वीडियो आया सामने।
*वीडियो में पाक टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार जैसे अतरंगी शॉट मारने की कोशिश में लगे थे।
*क्रिकेट जगत में काफी ज्यादा ही मशहूर हैं बल्लेबाज SKY के खेलना का तरीका ।

सोशल मीडिया पर सामने आए पाकिस्तान टीम के वीडियो में दिखी SKY की झलक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

आज के मैच के लिए कुछ इस प्रकार हैं दोनों टीमें

पाकिस्तान

अब्दुल्लाह शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।

श्रीलंका

पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालेग, महेश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?