कुसल मेंडिस ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली विस्फोटक पारी, श्रीलंका की ओर से जड़ा सबसे तेज शतक - क्रिकट्रैकर हिंदी

कुसल मेंडिस ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली विस्फोटक पारी, श्रीलंका की ओर से जड़ा सबसे तेज शतक

इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

Kusal Mendis (Pic SOurce-Twitter)
Kusal Mendis (Pic SOurce-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आठवां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला अभी तक काफी अच्छा साबित हुआ है।

श्रीलंका की ओर से बेहतरीन बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए शानदार शतक जड़ा। उन्होंने पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। कुसल मेंडिस ने अपना शतक मात्र 65 गेंदों में पूरा किया। श्रीलंकाई बल्लेबाज की इस बल्लेबाजी का किसी भी पाकिस्तानी गेंदबाज के पास कोई भी जवाब नहीं था।

बता दें, पाकिस्तान ने अपने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले मुकाबले में नीदरलैंड को 81 रनों से हराया था जबकि श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंकाई टीम ने अभी तक इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है।

बता दें, श्रीलंका की शुरुआत इस मैच में इतनी अच्छी नहीं रही थी और कुसल परेरा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे। हालांकि पहला विकेट जल्द करने के बाद कुसल मेंडिस ने पाथुम निस्सांका के साथ काफी अच्छी बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

कुसल मेंडिस ने श्रीलंका के लिए खेली 123 रनों की विस्फोटक पारी

कुसल मेंडिस ने श्रीलंका के लिए 77 गेंदों में 14 चौके और 6 छक्कों की मदद से 122 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने इस मैच में अपनी बल्लेबाजी से कई लोगों का दिल जीता। मेंडिस ने श्रीलंका को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया। अब बाकी बल्लेबाजों को भी अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाने की बेहद जरूरत है।

कुसल मेंडिस ने वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका की ओर से सबसे तेज शतक बनाया है। उनका विकेट हसन अली ने अपने नाम किया। इससे पहले हसन अली ने कुसल परेरा को वापस पवेलियन की राह दिखाई थी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?