श्रीलंका फैंस के लिए खुशखबरी, वानिंदु हसरंगा ने अपनी चोट की सर्जरी को लेकर बड़ी अपडेट दी - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रीलंका फैंस के लिए खुशखबरी, वानिंदु हसरंगा ने अपनी चोट की सर्जरी को लेकर बड़ी अपडेट दी

वानिंदु हसरंगा की सर्जरी पूरी तरह से सफल रही और उन्होंने खुद इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर दी।

Wanindu Hasaranga (Pic Source-Instagram)
Wanindu Hasaranga (Pic Source-Instagram)

श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा की चोट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उनकी सर्जरी पूरी तरह से सफल रही और उन्होंने खुद इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर दी।

बता दें, चोटिल होने की वजह से वानिंदु हसरंगा ना तो एशिया कप 2023 में भाग ले पाए थे और ना ही इस समय खेले जा रहे हैं वनडे वर्ल्ड कप 2023 में। उनकी कमी श्रीलंका टीम को खूब खली और एशिया कप 2023 के फाइनल में टीम को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

भारत के खिलाफ एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका 50 रन पर ऑलआउट हो गई थी। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि श्रीलंका के तमाम फैंस के लिए खुशखबरी है। वानिंदु हसरंगा की सर्जरी पूरी तरह से सफल हुई है।

यह रहा वानिंदु हसरंगा का पोस्ट:

वानिंदु हसरंगा ने ऑपरेशन के बाद अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया और उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘हेलो सभी को। मुझे यह बात बताते हुए बहुत ही खुशी महसूस हो रही है कि मेरी हैमस्ट्रिंग मांसपेशी की सर्जरी पूरी तरह से सफल रही जिसका श्रेय प्रोफेसर Fares Haddad को जाता है। यही नहीं अस्पताल के अद्भुत कर्मचारियों ने भी अपना काम काफी अच्छी तरह से किया।

मैं थोड़े समय के लिए क्रिकेट के एक्शन से दूर रहूंगा लेकिन बहुत जल्द अपनी टीम के लिए खेलता हुआ नजर आऊंगा। मैं टीम में वापसी करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मैं श्रीलंका क्रिकेट के हमारे राष्ट्रीय फिजियो थिहान चंद्रमोहन, श्रीलंका मेडिकल पैनल, मेरी आईपीएल फ्रेंचाइजी आरसीबी के प्रबंधन, श्याम इम्पेट और मेरी प्रबंधन टीम के विल क्विन के प्रयासों के लिए आभारी हूं, जिन्होंने इस कठिन समय के दौरान सहायता और समर्थन दिया।’

बता दें, वानिंदु हसरंगा के लिए 2023 साल काफी अच्छा रहा था। लंका प्रीमियर लीग 2023 में उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे और साथ ही सबसे ज्यादा विकेट भी अपने नाम किए थे। श्रीलंका टीम भी यही दुआ कर रही होगी कि वानिंदु हसरंगा जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाए और टीम में वापसी करें।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?