CWC 2023: क्या कड़वाहट भुलाने की पहल सबसे पहले कोहली ने की थी? नवीन-उल-हक का खुलासा हैरान कर सकता है आपको
नवीन-उल-हक और विराट कोहली आईपीएल 2023 में हुए विवाद के बाद पहली बार आमने-सामने आए थे।
अद्यतन - Oct 12, 2023 10:51 am

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और इसका मुख्य कारण भारत के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli और अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज Naveen-ul-Haq थे।
खैर, क्रिकेट फैंस को विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच आईपीएल 2023 की तरह झड़प तो देखने को नहीं मिली, लेकिन दोनों खिलाड़ियों के बीच का दोस्ताना इस समय ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 मैच के दौरान कोहली और नवीन के बीच सुलह हो गई है।
Naveen-ul-Haq ने कोटला में Virat Kohli के साथ हुई बातचीत का खुलासा किया
जब फैंस नवीन को टारगेट कर रहे थे, तब कोहली ने दर्शकों को अफगान स्तर को नहीं छेड़ने की विनती की, और फिर बीच उन्होंने मैदान में दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और हाथ मिलाया। इस बीच, भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की आठ विकेट की हार के बाद नवीन ने कोटला में कोहली से हुई बातचीत का खुलासा किया है।
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, नवीन-उल-हक ने IND vs AFG मैच के बाद कहा: “विराट कोहली बहुत अच्छे इंसान और क्रिकेटर हैं, और हमने हाथ मिलाया। मैदान पर जो कुछ भी होता है, वो हमेशा मैदान के भीतर ही रहता है, लोग इसे बड़ा बना देते हैं। मीडिया में इसे अपने फायदे के लिए उपयोग किया जाता है। उन्होंने मुझसे कहा कि अब इसे खत्म करते हैं और मैंने कहा हां, तो ये मसला खत्म हो चूका है। हमने हाथ मिलाया और गले मिले।”
विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच आईपीएल 2023 में हुआ था विवाद
आपको बता दें, नवीन-उल-हक और विराट कोहली इस साल अप्रैल में आईपीएल 2023 में हुए विवाद के बाद पहली बार आमने-सामने आए थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच आईपीएल 2023 मैच के बाद कोहली और नवीन के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी, और फिर इस बहस में गौतम गंभीर भी कूद पड़े थे।