वर्ल्ड कप के महा मुकाबले में गिरा पहला विकेट, सिराज की रफ्तार के आगे शफीक की हुई बत्ती गुल
वर्ल्ड कप 2023 में आज खेला जा रहा है इंडिया-पाकिस्तान का मैच।
अद्यतन - अक्टूबर 14, 2023 3:14 अपराह्न

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज सबसे बड़ा महा मुकाबला खेला जा रहा है, जहां टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से हो रहा है। अहमदाबाद में लाखों फैन्स के सामने दोनों टीमें ये मैच खेल रही है, इस बीच टीम इंडिया को पहली सफलता मिल गई है और इसके बाद स्टेडियम का नजारा ही कुछ और ही थी।
किसने जीता इस मैच में टॉस?
वहीं वर्ल्ड कप के सबसे बड़े मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस अपने नाम किया था, जहां कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वहीं आज के मैच में भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ और डेंगू को मात देकर शुभमन गिल वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेल रहे हैं, गिल ईशान किशन की जगह आए हैं। तो पाकिस्तान ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है और बाबर लंका के खिलाफ खेले मैच वाली टीम लेकर उतरे हैं। दूसरी ओर वनडे वर्ल्ड कप में आज तक पाकिस्तान टीम भारत से नहीं जीती है, 7 बार दोनों टीमों का सामना हुआ है और हर बार टीम इंडिया ने जीत अपने नाम की है। आज देखना अहम होगा की अहमदाबाद के मैदान पर जीत की कहानी कौन लिखता है।
सिराज की गेंद से आया वर्ल्ड कप के महा मुकाबले का पहला विकेट
*वर्ल्ड कप 2023 में आज खेला जा रहा है इंडिया-पाकिस्तान का मैच।
*जहां इस महा मुकाबले में पाकिस्तान टीम कर रही है पहले बल्लेबाजी।
*अब्दुल्ला शफीक के रूप में गिरा पाकिस्तान टीम का पहला विकेट।
*सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अब्दुल्ला शफीक को किया LBW।
कुछ इस तरह गिरा पाकिस्तान टीम का पहला विकेट
वर्ल्ड कप के महा मुकाबले के लिए कुछ प्रकार हैं दोनों टीमें
टीम इंडिया
शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
पाकिस्तान
अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।