'अपनी टीम को सपोर्ट करें लेकिन अपने मेहमानों के साथ दुर्व्यवहार न करें'- गौतम गंभीर - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘अपनी टीम को सपोर्ट करें लेकिन अपने मेहमानों के साथ दुर्व्यवहार न करें’- गौतम गंभीर

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के फैंस से की खास अपील।

Gautam Gambhir. (Image Source: Facebook Screengrab)
Gautam Gambhir. (Image Source: Facebook Screengrab)

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर ने मौजूदा एकदिवसीय क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबले से पहले फैंस के लिए एक खास संदेश साझा किया। यह मैच इस वक्त अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच शुरू होने से पहले मैदान के बाहर काफी संख्या में भारतीय फैंस जमा थे।

इसी बीच टॉस के बाद, गंभीर ने फैंस से अनुरोध किया कि वे पाकिस्तान टीम का मजाक न उड़ाएं क्योंकि वे वर्ल्ड कप में प्रतिस्पर्धा करने के लिए भारत में थे। आपको बता दें कि पाकिस्तान के फैंस को इस मैच के लिए समय पर वीजा नहीं मिला। इसी वजह से अहमदाबाद में नीले जर्सी वाले फैंस ज्यादा नजर आए।

भारत के फैंस से गौतम गंभीर ने की खास अपील

इसी बीच स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि, अपनी टीम का समर्थन करें लेकिन अपने मेहमानों के साथ दुर्व्यवहार न करें, आखिरकार, वे आपके मेहमान हैं। हमें याद रखना होगा कि वे मेहमान हैं और वर्ल्ड कप खेलने के लिए यहां हैं।

इससे पहले, भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सभी सात मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे में आज टीम इंडिया इस आंकड़े को 8-0 करना चाहेगी। 

पाक के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया में शुभमन गिल की हुई वापसी

डेंगू से उबरने के बाद भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में वापसी करने में सफल रहे। 24 वर्षीय शुभमन क्रमशः ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ टीम के शुरुआती दो मैचों में मौजूद नहीं थे।

इस मैच को जीतने के लिए भारत को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वह पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करके आ रहे हैं। इस बीच, पाकिस्तान ने भी नीदरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ अपने दो मैचों में जीत हासिल किया था

यह भी पढ़ें: भारतीय टीम को मिला क्रिकेट के भगवान से ज्ञान

close whatsapp