मैच के बाद Virat Kohli-अनुष्का के बीच हो रही थी इशारेबाजी, कैमरामैन ने कैद कर लिया नजारा
इंडिया-पाकिस्तान का मैच देखने पहुंची थी विराट की वाइफ अनुष्का शर्मा।
अद्यतन - अक्टूबर 14, 2023 9:58 अपराह्न

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी, वहीं इस मैच में Virat Kohli का बल्ला नहीं चला। लेकिन उसके बाद भी कोहली ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली, जिसका कारण इस बार उनकी वाइफ बनी है और अब उनकी एक तस्वीर फैन्स के बीच काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
Virat Kohli आज कितने रनों पर हुए आउट?
दूसरी ओर आज अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ Virat Kohli का दिन नहीं था, जहां ये खिलाड़ी अपने बल्ले से कमाल नहीं कर पाया और जल्दी पवेलियन लौट गया। महा मुकाबले में कोहली के बल्ले से आज सिर्फ 16 रन ही निकले, जिसके बाद हसन अली के गेंद पर वो आउट हो गए। इससे पहले कोहली ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान टीम के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाए थे।
कैमरे में कैद हो गए Virat Kohli के इशारे
*इंडिया-पाकिस्तान का मैच देखने पहुंची थी विराट की वाइफ अनुष्का शर्मा।
*मैच के दौरान और मैच के बाद बार-बार कैमरा जा रहा था अनुष्का की ओर।
*टीम इंडिया की जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का का रिएक्शन हुआ कैद।
*दोनों एक-दूसरे को बड़ी Screen पर देखकर कर रहे थे कुछ इशारे, तस्वीर हुई वायरल।
मैच के बाद Virat Kohli और अनुष्का शर्मा की ये तस्वीर हुई वायरल

विराट से बड़ी चीज लेकर चले गए बाबर आजम
भले आज बाबर आजम की टीम मुकाबला अपने नाम नहीं कर पाई हो, लेकिन फिर भी पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम काफी खुश है। जिसका कारण है उनको मिली एक खास चीज, जी हां मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली ने बाबर आजम को अपनी जर्सी दी है और इसकी तस्वीरें भी फैन्स के बीच काफी ज्यादा ही वायरल हो रही है। कई मौकों पर बाबर आजम विराट की तारीफ कर चुके हैं, साथ ही कोहली भी बाबर को काफी शानदार और दमदार बल्लेबाज बताते हैं।