ICC World Cup 2023: Reece Topley ने मैदान पर मारी ऐसी डाइव कि सकते में आ गया पूरा इंग्लिश टीम मैनेजमेंट, पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला
इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का 13वां मैच खेला जा रहा है।
अद्यतन - अक्टूबर 15, 2023 5:21 अपराह्न

इंग्लैंड और अफगानिस्तान (ENG vs AFG) के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 13वां मैच आज 15 अक्टूबर, रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है और अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम मैनेजमेंट व फैंस को उस समय तगड़ा झटका लगा, जब तेज गेंदबाज रीस टाॅपली एक डाइव लगाते हुए चोटिल हुए। बता दें कि यह घटना अफगान पारी के 16वें ओवर में देखने को मिली, जब वह रहमनुल्लाह गुराबाज द्वारा खेली गए एक शाॅट को रोकने के चलते अपने घुटने को चोटिल करा बैठे। बता दें कि इस डाइव के बाद टाॅपली सीधे ग्राउंड से बाहर चले गए व अपनी मदद के लिए फिजियों को बुलाया।
हालांकि, रीस टाॅपली की यह चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी, और वह तीन ओवर बाद मरहम पट्टी के बाद मैदान पर वापिस आ गए। लेकिन इन तीन ओवरों के दौरान इंग्लिश क्रिकेट टीम के फैंस जरूर काफी निराश रहें होंगे। साथ ही बता दें कि जैसे ही टाॅपली से मैदान से बाहर गए तो अफगान टीम के एक के बाद एक लगातार तीन विकेट गिरे। इब्राहिम जादरान (28) कैच रहमत शाह (3) स्टंप और रहमनुल्लाह गुरबाज (80) रन आउट हुए।
इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 13
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली अफगान टीम ने 44 ओवर बाद 6 विकेट के नुकसान पर 233 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय इकरम अलीखिल 44 और राशिद खान 23 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि इस मैच में अफगानिस्तान इंग्लैंड के सामने जीत के लिए कितने रनों का टारगेट रखती है?
ये भी पढ़ें- ENG vs AFG: ये क्या Sam Curran तो कैमरामैन को कहने लगे ‘जल्दी यहां से हटो’ वायरल हुई वीडियो