इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी में अफगानिस्तान ने की धमाकेदार शुरुआत, इनफॉर्म बल्लेबाज जो रूट को निजी स्कोर पर वापस भेजा पवेलियन - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी में अफगानिस्तान ने की धमाकेदार शुरुआत, इनफॉर्म बल्लेबाज जो रूट को निजी स्कोर पर वापस भेजा पवेलियन

जो रूट भी इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 17 गेंदों में 2 चौकों की मदद से मात्र 11 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

Joe Root Wicket (Pic SOurce-Twitter)
Joe Root Wicket (Pic SOurce-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 13वां मुकाबला इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 284 रन बनाए।

जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही और उन्होंने अपने शानदार सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को जल्द गंवा दिया। जॉनी बेयरस्टो अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और मात्र दो रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। उनका विकेट फजलहक फारूकी ने लिया। तमाम लोगों को इंग्लिश बल्लेबाज से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन इस मैच में उन्होंने काफी खराब बल्लेबाजी की।

इंग्लैंड टीम जॉनी बेयरस्टो के विकेट से उबर पाती इतनी देर में उन्हें दूसरा झटका भी लग गया। टीम के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट भी इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 17 गेंदों में 2 चौकों की मदद से मात्र 11 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। उनका विकेट मुजीब उर रहमान ने झटका। मुजीब ने काफी अच्छी गेंद फेंकी जिसको जो रूट बिल्कुल भी नहीं समझ पाए और गेंद उनके बल्ले से लगकर ऑफ स्टंप्स पर जा लगी।

जो रूट खुद अपनी किस्मत पर भरोसा नहीं कर पा रहे थे। हालांकि इसके बाद उन्हें निराश होकर वापस पवेलियन जाते हुए देखा गया। फजलहक फारूकी के बाद मुजीब उर रहमान ने भी अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण विकेट झटका है।

इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 285 रनों की जरूरत

बता दें, इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। अफगानिस्तान की बात की जाए तो उन्होंने इस मैच में काफी अच्छी शुरुआत की। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने पहले विकेट के लिए 114 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। हालांकि इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर आदिल रशीद ने जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए पहले इब्राहिम जादरान को आउट किया और फिर रहमत शाह को भी अपना शिकार बनाया। इसके तुरंत बाद रहमानुल्लाह गुरबाज भी आउट हो गए। उन्होंने इस मैच में 80 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

गुरबाज के अलावा इकराम अलिखिल ने 66 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 58 रनों की बेहतरीन पारी खेली। मुजीब उर रहमान ने 28 रनों का योगदान दिया जबकि राशिद खान ने 23 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद ने 10 ओवर में 42 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए जबकि मार्क वुड ने 2 विकेट झटके। इंग्लैंड को अगर अफगानिस्तान के खिलाफ मैच जीतना है तो उन्हें 50 ओवर में 285 रन बनाने होंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?