आज की तारीख है हार्दिक पांड्या के लिए सबसे खास, सोशल मीडिया पर इमोशनल हुआ ये खिलाड़ी
16 अक्टूबर की तारीख है ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लिए सबसे खास।
अद्यतन - Oct 16, 2023 4:22 pm

काफी समय से टीम इंडिया एक शानदार ऑलराउंडर की तलाश में थी, ये तलाश हार्दिक पांड्या पर आकर खत्म हुई थी। IPL के जरिए टीम इंडिया में जगह बनाने वाले हार्दिक ने कई मौकों पर अपने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया है, साथ ही वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी वो कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। वहीं आज की तारीख इस खिलाड़ी के लिए बेहद खास है, जिसे लेकर उन्होंने एक इंस्टा स्टोरी भी शेयर की है।
एक समय हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल लग रही थी
जी हां, कुछ सालों पहले हार्दिक पांड्या बुरी तरह चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वो कई महीनों तक क्रिकेट से दूर रहे थे। ऐसे में लग रहा था कि उनकी अब कभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी नहीं होगी, लेकिन इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया में वापसी की और फिर अपने खराब खेल के कारण बाहर भी हो गए थे। जिसके बाद भी हार्दिक ने हार नहीं मानी और फिर से मिले मौके को वो अभी तक भुना रहे हैं।
दिल के सबसे करीब है हार्दिक पांड्या के लिए 16 अक्टूबर
*16 अक्टूबर की तारीख है ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लिए सबसे खास।
*हार्दिक ने 16 अक्टूबर 2016 को न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था वनडे डेब्यू।
*आज हार्दिक के वनडे डेब्यू को पूरे हुए 7 साल, खिलाड़ी ने इंस्टा स्टोरी की शेयर।
*वनडे डेब्यू कैप लेते हुए लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी, लिखा एक भावुक संदेश भी।
हार्दिक पांड्या ने आज ये इंस्टा स्टोरी की है शेयर
![]()
पाक टीम से जीतने के बाद ऑलराउंडर का पोस्ट
पांड्या बन सकते हैं टीम इंडिया के अगले टी20 कप्तान
कई मौकों को पर हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं टी20 प्रारूप में, ऐसे में उन्हें सफेद गेंद के लिए भारत के अगले कप्तान के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से विराट और रोहित ने टीम इंडिया से एक भी टी20 मैच नहीं खेला है, ऐसे में अब बोर्ड हार्दिक को जल्द ही टी20 प्रारूप में पक्का कप्तान बना सकता है।