अभ्यास का वीडियो शेयर कर, मोहम्मद शमी मौका ना मिलने का गुस्सा निकाल रहे हैं अब - क्रिकट्रैकर हिंदी

अभ्यास का वीडियो शेयर कर, मोहम्मद शमी मौका ना मिलने का गुस्सा निकाल रहे हैं अब

टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेल चुकी है 3 मैच।

Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)
Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया के पास एक से बढ़कर एक तेज गेंदबाज हैं, मोहम्मद शमी, बुमराह, सिराज और हार्दिक अपनी गेंदबाजी से कभी भी गेम पलट सकते हैं। लेकिन इन गेंदबाजों में से शमी को अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है और ज्यादातर मौकों पर ये खिलाड़ी शांत ही नजर आता है अब।

मोहम्मद शमी हैं सबसे अनुभवी गेंदबाज

जी हां, तेज गेंदबाज के तौर पर अभी टीम इंडिया में वनडे वर्ल्ड कप के लिए मोहम्मद शमी सबसे अनुभवी गेंदबाज है, शमी टीम इंडिया से साल 2015 और 2019 का वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। साथ ही उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप भी खेला है, लेकिन बाकी के तेज गेंदबाज गजब की लय में है जिसके कारण शमी को वर्ल्ड कप 2023 में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है।

मौका ना मिलने से काफी गुस्से में हैं मोहम्मद शमी!

*टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेल चुकी है 3 मैच।
*इन तीनों ही मैचों में मोहम्मद शमी को अभी तक नहीं मिला है मौका।
*इस बीच शमी ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ एक रील वीडियो की है शेयर।
*जहां वीडियो में शमी गेंदबाजी अभ्यास करते हुए आ रहे हैं नजर।

मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो किया है पोस्ट

टीम इंडिया का अगला मैच कब है?

दूसरी ओर टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार मैच जीत रही है, टीम ने पाकिस्तान को हराकर जीत की हैट्रिक लगा दी थी। वहीं अब टीम इंडिया को अपना अगला मैच 19 अक्टूबर के दिन खेलना है, जो बांग्लादेश के खिलाफ होगा। ये मैच पुणे में खेला जाएगा और दोनों टीमें पुणे पहुंच गई है। वहीं पाकिस्तान टीम को अपना अगला मैच 20 अक्टूबर को खेलना है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। लेकिन इस मैच से पहले पाक टीम के खिलाड़ियों से जुड़ी अच्छी खबर नहीं आ रही, रिपोर्ट्स की माने तो इस टीम के खिलाड़ी वायरल बुखार से जूझ रहे हैं और मैच में अब सिर्फ 2 दिन का ही समय बचा है।

टीम इंडिया के पुणे पहुंचे का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?