ODI World Cup 2023: तीन मैच जीतने के बावजूद राहुल द्रविड़ अभी भी है काफी चिंतित, पुणे के MCA स्टेडियम में भी जाकर पिच के बारे में ली जानकारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023: तीन मैच जीतने के बावजूद राहुल द्रविड़ अभी भी है काफी चिंतित, पुणे के MCA स्टेडियम में भी जाकर पिच के बारे में ली जानकारी

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अब भारतीय टीम को 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में महत्वपूर्ण मैच खेलना है।

Rahul Dravid and Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Rahul Dravid and Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अब भारतीय टीम को 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में महत्वपूर्ण मैच खेलना है। हालांकि इस मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग से एक दिन की छुट्टी ली। उन्होंने यह छुट्टी पुणे पहुंचने के बाद ली।

बता दें, भारतीय टीम 15 अक्टूबर को दिन में पुणे पहुंच गई थी और इसके बाद वो सीधे अपने होटल के कमरे में गई। 16 अक्टूबर को कोई भी अभ्यास सत्र नहीं हुआ था और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी इस बात की पुष्टि की कि टीम अब 17 सितंबर की शाम को ही नेट्स में अभ्यास करेगी। बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और इस मैच को काफी अच्छी तरह से अपने नाम किया था।

हालांकि, भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को यह एक दिन की छुट्टी नहीं मिली। दरअसल जैसे ही राहुल द्रविड़ पुणे पहुंचे वो सीधा महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम गए और वहां उन्होंने पिच को काफी अच्छी तरह से समझा और साथ ही उन्होंने ग्राउंड स्टाफ और क्यूरेटर के साथ थोड़ा समय बिताया। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि पुणे में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का अभी तक का पहला मैच खेला जाना है।

बांग्लादेश के खिलाफ मैच के लिए भारतीय टीम होगी पूरी तरह से तैयार

अभी तक वनडे में इस वेन्यू में 14 परियों में आठ बार बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 300 रनों का आंकड़ा पार किया है। इस पिच में काफी रन है और यह बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। भारतीय टीम के सबसे अच्छी बात यह है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों समय काफी अच्छे फॉर्म में है। रोहित शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट की तीन पारियों में 11 छक्के मार दिए हैं।

केएल राहुल भी इस पिच में काफी रन बना सकते हैं। यह मैच हाई स्कोरिंग होगा। अभी तक भारत ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में कुल 3 मैच खेले हैं और तीनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। अब देखना यह है कि आने वाले इस मैच में भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है?

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?