SA vs NED: Logan van Beek ने झटका साउथ अफ्रीका का 5वां विकेट, क्लासेन 28 रन बनाकर आउट  - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs NED: Logan van Beek ने झटका साउथ अफ्रीका का 5वां विकेट, क्लासेन 28 रन बनाकर आउट 

कैच आउट हुए क्लासेन

South Africa vs Netherlands (Image Credit- Twitter X)
South Africa vs Netherlands (Image Credit- Twitter X)

ICC Cricket World Cup 2023: साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 15वां मैच आज 17 अक्टूबर, मंगलवार को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम डच टीम से मिले 246 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी तरह बिखर गई है।

बता दें कि पावरप्ले में टाॅप ऑर्डर के फेल होने के बाद हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर ने 5वें विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी जरूर, अफ्रीकन पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन डच गेंदबाज Logan van Beek ने साउथ अफ्रीका को 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 5वां झटका दे दिया है। बता दें कि क्लासेन 28 रन बनाकर विक्रमजीत सिंह को कैच दे बैठे।

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका ने 22 ओवर बाद 5 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय डेविड मिलर 22* और मार्को यान्सेन 5* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

साउथ बनाम नीदरलैंड, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 15 पहली पारी का हाल:

तो वहीं आपको बता दें कि बारिश की वजह से मैच को 43 ओवर का कर दिया गया, और टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्काॅट एडवर्ड्स (78*) की कप्तानी पारी की बदौलत नीदरलैंड ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए।

साथ ही आपको साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की, लुंगी एंगीडी, मार्को यान्सेन व कागिसो रबाडा को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा गेराल्ड कोअत्जी को 1-1 विकेट मिला।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या इस मुश्किल परिस्थिति में साउथ अफ्रीका मैच में जीत हासिल कर पाती है या नहीं?

ये भी पढ़ें- CWC 2023: ऑस्ट्रेलिया को पहला मैच जीतने में मदद करने के बाद जोश इंगलिस ने चयनकर्ताओं के सरप्राइज कॉल का खुलासा किया

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?