Rishabh Pant के इस नए खतरनाक वीडियो ने, उड़ा दी है ईशान किशन और संजू की नींद
फिटनेस पर काफी ज्यादा काम कर रहे हैं इन दिनों Rishabh Pant
अद्यतन - Oct 18, 2023 4:07 pm

BCCI और फैन्स को Rishabh Pant की वापसी का इंतजार है, हर कोई इस युवा खिलाड़ियों को फिर से मैदान पर लंबे-लंबे छक्के मारते हुए देखना चाहता है। दूसरी ओर खुद पंत भी टीम इंडिया में वापसी के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं और कड़ी मेहनत करने में जुटे हैं, इस बीच उनके नए वीडियो ने भारतीय टीम के कुछ विकेटकीपर-बल्लेबाजों की नींद उड़कर रख दी है।
Rishabh Pant काफी समय से NCA में मौजूद हैं
जी हां, सड़क हादसे में चोटिल हुए Rishabh Pant शुरूआत के दिनों में अस्पताल में मौजूद थे, उसके बाद सभी ऑपरेशन के पूरे होते ही वो NCA चले गए थे। जहां डॉक्टर्स की एक टीम और फिजियो दिन-रात पंत को फिट करने में लगे हैं, साथ ही इस खिलाड़ी ने अब बल्लेबाजी अभ्यास भी शुरू कर दिया है। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि पंत 2024 के शुरूआत में मैदान पर क्रिकेट खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
ईशान और संजू दंग रह गए Rishabh Pant का ये वीडियो देख
*फिटनेस पर काफी ज्यादा काम कर रहे हैं इन दिनों Rishabh Pant
*नए वीडियो में खास मशीन पर दौड़ लगाता हुआ नजर आया ये खिलाड़ी।
*जल्द ही टीम इंडिया में वापसी करने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं पंत।
*वीडियो देख ईशान किशन और संजू सैमसन की बढ़ गई होगी टेंशन।
Rishabh Pant अब वापसी करके ही दम लेंगे
संजू सैमसन भी रहते हैं सोशल मीडिया पर एक्टिव
कई खिलाड़ियों को मिला है पंत की जगह मौका
जब से पंत क्रिकेट से दूर हुए हैं, तब से कई विकेटकीपर बल्लेबाजों को मौके मिले हैं। टेस्ट क्रिकेट में केएस भरत को लगातार मौके मिल रहे थे, साथ ही ईशान किशन भी अपना टेस्ट डेब्यू कर लिया है। दूसरी ओर संजू सैमसन भी कई मौके पर टीम इंडिया से खेले हैं, तो जितेश शर्मा भी विकेटकीपर के तौर पर नजर आए हैं। ऐसे में जब पंत की टीम इंडिया में वापसी होगी, तो कई खिलाड़ियों का टीम से पत्ता कटना तय है।