अब बांग्लादेश को हराने की है बारी, चौथी जीत के लिए भारतीय टीम ने की है कड़ी तैयारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब बांग्लादेश को हराने की है बारी, चौथी जीत के लिए भारतीय टीम ने की है कड़ी तैयारी

आज टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 में खेलेगी अपना चौथा मुकाबला।

Team india (Image Credit- Instagram)
Team india (Image Credit- Instagram)

भारतीय टीम का वनडे वर्ल्ड कप 2023 में विजय रथ जारी है, जहां लगातार 3 जीत अपने नाम कर ये टीम उत्साह से लबरेज है। वहीं टीम का सामना कुछ ही देर बाद बांग्लादेश से है, जहां ये टीम रोहित की सेना को कड़ी टक्कर देना जानती है। ऐसे में टीम इंडिया ने इस मुकाबले की कड़ी से कड़ी तैयारी की है, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली है और इसका वीडियो सामने आया है।

बांग्लादेश से हाल ही में हारी थी भारतीय टीम

जी हां, वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने से पहले भारतीय टीम ने एशिया कप खेला था, जिसके फाइनल में टीम इंडिया ने लंका का सामना किया था और सिराज की कमाल गेंदबाजी की बदौलत रोहित एंड कम्पनी ने खिताब अपने नाम कर लिया था। लेकिन इसी एशिया कप में टीम इंडिया को 1 हार का सामना करना पड़ा था, जो भारत को बांग्लादेश के खिलाफ मिली थी और इसी हार का बदला लेने आज टीम इंडिया पुणे के मैदान पर उतरने वाली है।

भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ बनाया है स्पेशल प्लान

*आज टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 में खेलेगी अपना चौथा मुकाबला।
*पुणे के मैदान पर भारतीय टीम का सामना होने वाला है बांग्लादेश से।
*मुकाबले से पहले टीम ने नेट्स में की जमकर तैयारी, बहाया खूब पसीना।
*बांग्लादेश को टीम इंडिया इस बार हल्के में लेने की नहीं करेगी गलती।

एक नजर भारतीय टीम के अभ्यास वाले वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

बल्लेबाजों ने अभ्यास के दौरान लगाए थे लंबे-लंबे शॉट्स

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

शाकिब अल हसन हो सकते हैं टीम इंडिया के लिए खतरा

वैसे तो टीम इंडिया ने कई बार बांग्लादेश के खिलाफ जीत की कहानी लिखी है, लेकिन ये टीम उलटफेर करने का दम रखती है। साथ ही वर्ल्ड कप में और टीम इंडिया के खिलाफ शाकिब अल हसन का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है, ऐसे में वो टीम के लिए बड़ा खतरा हो सकते हैं और शाकिब काफी बार अपनी फिरकी से विराट कोहली को पवेलियन का रास्ता दिखा चुके हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?