ODI World Cup 2023 Match 18, AUS vs PAK: जाने चिन्नास्वामी स्टेडियम बैंगलोर में ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान रिकाॅर्ड्स व आंकड़ें - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023 Match 18, AUS vs PAK: जाने चिन्नास्वामी स्टेडियम बैंगलोर में ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान रिकाॅर्ड्स व आंकड़ें

इस महत्वपूर्ण मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान दोनों ही टीमें जीत हासिल करना चाहेंगी।

M. Chinnaswamy Stadium (Image Credit- Twitter X)
M. Chinnaswamy Stadium (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 18वां मुकाबला 20 अक्टूबर, शुक्रवार को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया इनफाॅर्म होगी, क्योंकि वह अपने पिछले मैच में श्रीलंका को हराकर आ रही है, तो पाकिस्तान भारत के खिलाफ मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वापसी करने की ओर देखेगा।

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड

बता दें कि वनडे फाॅर्मेट में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 107 मैच खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 69 मैचों को अपने नाम किया, तो 34 बार पाकिस्तान भी मैच जीतने में कामयाब रही है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम पर वनडे रिकाॅर्ड व आंकड़ें

मैच खेले 26
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीते 11
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीते 12
पहली पारी का औसत स्कोर 260
टीम का सर्वोच्च स्कोर 383
टीम का न्यूनतम स्कोर 168
टॉस जीतकर मैच जीता 12
टॉस हारकर मैच जीता 11
सर्वोच्च सफल रन चेज 329

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के मैच में X फैक्टर

बता दें कि मैच में एक्स फैक्टर ऑस्ट्रेलिया की ओर ऑलराउंडर मिचेल मार्श हो सकते हैं, क्योंकि मार्श बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी से भी योगदान दे सकते हैं। तो वहीं जारी वर्ल्ड कप में मार्श के बल्ले से तीन मुकाबलों में 1 अर्धशतक भी निकल चुका है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में मार्श की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

दूसरी ओर, पाकिस्तान के लिए मैच में एक्स फैक्टर की भूमिका विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान निभा सकते हैं। जारी वर्ल्ड कप में खेले गए तीन मैचों में रिजवान 248 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शानदार शतक भी है। रिजवान की फाॅर्म ऑस्ट्रेलिया को हराने में पाकिस्तान की मदद करने वाली है।

मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया– डेविड वाॅर्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जंपा।

पाकिस्तान– अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हसन अली, हारिस रउफ।

ये भी पढ़ें- ICC World Cup 2023: भारतीय टीम में हो रहे परिवर्तनों से खुश है ये पूर्व सेलेक्टर, कही ये बड़ी बात

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?