CWC 2023, Match 18, AUS vs PAK: क्या पाकिस्तान बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ पाएगा? वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023, Match 18, AUS vs PAK: क्या पाकिस्तान बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ पाएगा? वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर डालिए एक नजर

बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत देखने लायक होगी।

Australia vs Pakistan. (Image Source: X)
Australia vs Pakistan. (Image Source: X)

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 18वें मैच में 20 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। यह मैच ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इस मैच में जीत उनकी सेमीफाइनल में जाने की संभावनाओं को मजबूत करेगी।

आपको बता दें, पैट कमिंस की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अपने पहले दोनों मैचों में भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मात झेलनी पड़ी थी। हालांकि, पांच बार की वर्ल्ड कप चैंपियन टीम अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका को मात देकर अपना खाता खोलने में कामयाब रही।

AUS vs PAK मैच होगा दिलचस्प

वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तान क्रिकेट ने इस वर्ल्ड कप में अपने पहले दोनो शुरूआती मुकाबले, नीदरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ, जीते, लेकिन उन्हें टूर्नामेंट के सबसे बड़े मैच में भारत के खिलाफ सात विकेट की करारी मात झेलनी पड़ी।

पाकिस्तान टीम अब हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर जीत की लय में वापस आना और अपना खोया कॉन्फिडेंस हासिल करना चाहेगी, वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम भी अब श्रीलंका के खिलाफ जीत से मिले मोमेंटम को आगे बढ़ाना चाहेगी।

यहां पढ़िए: ODI World Cup 2023: Match-18, AUS vs PAK Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

अगर वर्ल्ड कप 2023 की अंकतालिका की बात करे, तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका के खिलाफ जीत से दो अंक हासिल कर सातवें स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि, दोनों ही टीमों का नेट रन रेट इस समय नेगेटिव है इसलिए वे इस मैच में बड़ी जीत के साथ अपने स्थिति मजबूत करना चाहेंगे।

वनडे वर्ल्ड कप में AUS vs PAK हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

कुल खेले गए मैच 10
ऑस्ट्रेलिया ने जीते 6
पाकिस्तान ने जीते 4
नो रिजल्ट 0
टाई 0

वनडे क्रिकेट में AUS vs PAK हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

कुल खेले गए मैच 107
ऑस्ट्रेलिया ने जीते 69
पाकिस्तान ने जीते 34
नो रिजल्ट 3
टाई 1

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?