ICC World Cup 2023: तो इस वजह से इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं Temba Bavuma - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC World Cup 2023: तो इस वजह से इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं Temba Bavuma

मैच में इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Temba Bavuma (Image Credit- Twitter)

England vs South Africa: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 20वां मैच आज 21 अक्टूबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं आपको बता दें कि मैच में इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

साथ ही बता दें कि इस मैच में अफ्रीकन टीम के रेगुलर कप्तान तेंबा बावुमा (Temba Bavuma) ने खेल रहे हैं। ऐसे में आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि आखिर क्यों इस मैच में बावुमा नहीं खेल रहे हैं, तो आइए आपके इस सवाल का जबाव देते हैं।

इस वजह से इंग्लैंड के खिलाफ नही खेल रहे हैं बावुमा

बता दें कि टाॅस के समय साउथ अफ्रीका के स्टैंड इन कप्तान एडेन मार्करम ने कहा कि तेंबा बावुमा इस मैच में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं। इस वजह से उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है। मैच में उनकी जगह रीजा हेंड्रिक्स लेंगे।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

साउथ अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रासी वैन डर डुसेन, एडन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेनसेन, गेराल्ड कोट्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एन्गिडी

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान व विकेटकीपर), डेविड विली, आदिल रशीद, गस एटकिंसन, आदिल रशीद, मार्क वुड, रीस टॉपली

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा को दी अहम सलाह, बताया कौन होगा हार्दिक का रिप्लेसमेंट?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?