ENG vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड को मिली बड़ी सफलता, Adil Rashid ने Reeza Hendricks के डंडे उखाड़े
85 रन बनाकर आउट हुए Hendricks
अद्यतन - अक्टूबर 21, 2023 5:40 अपराह्न

ICC World Cup 2023: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका (ENG vs SA) के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 20वां मैच आज 21 अक्टूबर, शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में इंग्लिश टीम ने टाॅस जीतकर अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।
तो वहीं मैच के 26वें ओवर में इंग्लैंड को बड़ी सफलता मिल गई है। बता दें कि इस ओवर की दूसरी गेंद पर आदिल रशीद ने साउथ अफ्रीका के ओपनर रीजा हेंड्रिक्स के डंडे उड़ा दिए, जो 75 गेंदों में 85 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।
अपनी इस पारी के दौरान हेंड्रिक्स ने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। साथ ही बता दें कि यह आदिल रशीद का मैच में दूसरा बड़ा विकेट है। इससे पहले वह रासी वान डर दुसौं को 60 रनों पर पवेलियन भेज चुके हैं।
Adil Rashid sent both the well-set batters back to the hut.#SAvENG pic.twitter.com/oKgDNXuZM5
— CricTracker (@Cricketracker) October 21, 2023
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका ने 28 ओवर बाद 3 विकेट के नुकसान पर 178 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय हेनरिक क्लासेन 12* और एडेन मार्करम 15* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। तो वहीं इंग्लैंड के लिए अभी तक आदिल रशीद को 2 और रीस टाॅपली को 1 विकेट मिला है।
इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 20:
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
साउथ अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रासी वैन डर डुसेन, एडन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेनसेन, गेराल्ड कोट्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एन्गिडी
इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान व विकेटकीपर), डेविड विली, आदिल रशीद, गस एटकिंसन, आदिल रशीद, मार्क वुड, रीस टॉपली
ये भी पढ़ें- NED vs SL: Engelbrecht-Van Beek ने संभाली नीदरलैंड्स की लड़खड़ाती पारी, श्रीलंका को जीत के लिए 263 रनों की जरूरत