IND vs NZ: रोहित शर्मा ने आखिर क्यों नहीं दी Shardul Thakur को प्लेइंग 11 में जगह..? जान लीजिए बड़ा कारण
वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।
अद्यतन - अक्टूबर 22, 2023 5:42 अपराह्न

IND vs NZ, Shardul Thakur: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अब तक अजेय है, देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा कि कौन आज हार का स्वाद चखता है। इस मेगा-क्लैश में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
इस मैच में भारतीय टीम दो बड़े बदलावों के साथ उतरी है। हार्दिक पांड्या चोट के चलते प्लेइंग 11 से बाहर है, वहीं शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है। आइए आपको बताते हैं कि शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) क्यों आज के प्लेइंग 11 से बाहर है..?
Shardul Thakur को लेकर रोहित शर्मा ने दिया यह जवाब-
न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि, ‘मोमेंटम को बनाए को रखने के लिए यह काफी महत्वपूर्ण है कि अतीत में जो हुआ उसे भूल जाएं। हर समय इस पर बने रहने की जरूरत है, यह एक ऐसी जगह है जहां हर कोई आना और खेलना चाहता है, मौसम काफी अच्छा है और खूबसूरत स्टेडियम है। हार्दिक उपलब्ध नहीं है, इसलिए शार्दुल (Shardul Thakur) भी चूक गए। प्लेइंग 11 में मोहम्मद शमी और सूर्या उनकी जगह लेंगे।’ आपको बता दें बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मुकाबले में शार्दुल ठाकुर ने 9 ओवर में 59 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया था।
मोहम्मद शमी और सूर्या खेलेंगे पहला मैच
मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप 2023 में पहला मैच खेलने के लिए तैयार है। हार्दिक पांड्या के बाहर होने से टीम को एक अतिरिक्त बल्लेबाज चाहिए था, जो मिडिल ऑर्डर में जिम्मेदारी ले सकें। सूर्या मिडिल ऑर्डर में टीम के लिए बड़ी भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं मोहम्मद शमी खेल की शुरूआत और अंत दोनों में अपनी घातक गेंदबाजी से जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे।