मोहम्मद शमी के सामने थे Will Young, रफ्तार के आगे युवा बल्लेबाज रह गया दंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

मोहम्मद शमी के सामने थे Will Young, रफ्तार के आगे युवा बल्लेबाज रह गया दंग

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया धर्मशाला में शानदार आगाज।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

धर्मशाला में टीम इंडिया का सामना आज न्यूजीलैंड से हो रहा है, जहां भारतीय टीम में आज मोहम्मद शमी को जगह मिली है और शमी अपने चयन को सही साबित कर रहे हैं। साथ ही इस मैच टीम इंडिया अब लगातार न्यूजीलैंड पर दवाब बना रही है और ये काम टीम के तेज गेंदबाजों ने किया है।

आज के मैच में टीम इंडिया ने किए 2 बदलाव

दूसरी ओर आज के मैच में टीम इंडिया ने अंतिम 11 में 2 बड़े बदलाव किए हैं, जो पहले से लग भी रहा था। जहां चोटिल ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की जगह भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव की एंट्री हुई है, सूर्य का ये वर्ल्ड कप डेब्यू मैच है। तो दूसरी ओर शार्दुल ठाकुर आज का मैच नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह मोहम्मद शमी को जगह दी गई है।

मोहम्मद शमी आए, अपने साथ विकेट लाए

*भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया धर्मशाला में शानदार आगाज।
*मोहम्मद सिराज ने दिलाई टीम इंडिया को पहली सफलता, कॉनवे को किया आउट।
*अपना पहला मैच खेल रहे मोहम्मद शमी ने आत ही निकाला टीम के लिए दूसरा विकेट।
*शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कीवी बल्लेबाज Will Young को किया आउट।

न्यूजीलैंड टीम के दूसरे बल्लेबाज को मोहम्मद शमी ने ऐसे किया आउट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

कुछ इस प्रकार गिरा था न्यूजीलैंड टीम का पहला विकेट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

दोनों टीमें इस वक्त चल रही है गजब की लय में

दूसरी ओर वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड दोनों ही गजब की लय में चल रही है, जहां दोनों ही टीमों ने अभी तक 4-4 मैच खेले हैं और सभी मैचों में दोनों टीमों ने जीत की कहानी लिखी है। ऐसे में आज जो टीम हारेगी, उसकी टूर्नामेंट में पहली हार होगी। दूसरी ओर इस वर्ल्ड कप में 2019 का खिताब जीतने वाली इंग्लैंड टीम बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है और टीम के खाते में लगातार हार आ रही है। ऐसा ही कुछ हाल पाकिस्तान टीम का है, जहां पाक भी लगातार 2 मैच हार चुकी है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?