IND vs NZ: धर्मशाला में कीवी खिलाड़ियों ने दिखाया 'Spirit of Cricket'.. overthrow रन लेने से किया इनकार - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs NZ: धर्मशाला में कीवी खिलाड़ियों ने दिखाया ‘Spirit of Cricket’.. overthrow रन लेने से किया इनकार

वर्ल्ड कप 2023 में भारत के खिलाफ शुरूआती दो झटकों के बाद न्यूजीलैंड टीम शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रही है।

IND vs NZ (Photo Source: X/Twitter)
IND vs NZ (Photo Source: X/Twitter)

IND vs NZ: ICC ODI World Cup 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच का मुकाबला धर्मशाला में रोमांचक अंदाज में खेला जा रहा है।  रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। जो न्यूजीलैंड पर शुरूआत में भारी पड़ते हुए नजर आया, क्योंकि टीम ने 19 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे। लेकिन फिर वहां से रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल ने चार्ज संभाला और दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी अपनी इस हरकत को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं।

IND vs NZ: कीवी खिलाड़ियों ने जीता दिल

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में फैंस को अब तक मैदान के अंदर और बाहर एक से बढ़कर एक खास मोमेंट देखने को मिले हैं। धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले (IND vs NZ) में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने क्रिकेट की भावना को शानदार रूप से प्रदर्शित किया।

24वें ओवर के दौरान रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल के पास ओवरथ्रो के चलते अतिरिक्त रन लेने का मौका था। लेकिन डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र दोनों ही इस चीज के खिलाफ खड़े हुए, क्योंकि फैंस ने उस पल की सराहना कर रहे थे।

यह भी पढ़े- केन विलियमसन ने कप्तानी का EGO हटाया, साथियों को पानी पिलाने के काम में हाथ बटाया

रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल ने ठोका शानदार अर्धशतक

भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को झटका चौथे ओवर में लगा। जब डेवोन कॉनवे डक पर सिराज के हाथों पवेलियन लौट गए थे। जिसके बाद मोहम्मद शमी ने अपने स्पेल के पहले ओवर में विल यंग को (17 रन) पर चलता किया।

19 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड को डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र ने वापसी दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। खबर लिखे जाने तक रचिन रवींद्र (68) और डेरिल मिचेल (68 रन) पर नाबाद खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड ने 30 ओवरों तक 2 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं।

close whatsapp