अरे भाई! आज सूरज कहां से निकला है, गौतम गंभीर भी विराट कोहली की तारीफ कर रहे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

अरे भाई! आज सूरज कहां से निकला है, गौतम गंभीर भी विराट कोहली की तारीफ कर रहे हैं

विराट कोहली ने कल न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए थे 95 रन।

Virat Kohli And Gautam Gambhir (Photo Source: Instagram)
Virat Kohli And Gautam Gambhir (Photo Source: Instagram)

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर और शानदार लय में चल रहे बल्लेबाज विराट कोहली के बीच कई बार जंग देखने को मिली, ये जंग शब्दों की होती है और ज्यादातर समय IPL के दौरान ही दोनों आमने-सामने हो जाते हैं, लेकिन इस बार मामला ही कुछ अलग नजर आ रहा है। जहां गौतम गंभीर ने खुद किंग कोहली की तारीफ की है और उनको सबसे बड़ा खिलाड़ी बता डाला है।

IPL 2023 में विराट कोहली से गौतम की हुई थी ‘गंभीर’ लड़ाई

जी हां, IPL 2023 में एक बार फिर से विराट कोहली और गौतम गंभीर आमने-सामने हो गए थे, जिसके बाद साथी खिलाड़ियों ने इन दोनों को अलग किया था। RCB बनाम LSG मैच के दौरान ही नवीन और विराट में पहले तू-तू-मैं-मैं हुई थी, फिर गंभीर भी उसमें कूद पड़े थे और मामला काफी ज्यादा बढ़ गया था। लेकिन इस पर दोनों ने खुलकर आज तक बात नहीं की है।

गौतम गंभीर को अब विराट कोहली अचानक से बेस्ट लगने लगे हैं

*विराट कोहली ने कल न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए थे 95 रन।
*जिसके बाद इस बल्लेबाज की गौतम गंभीर ने की जमकर तारीफ।
*गंभीर ने विराट को बताया अब तक का सबसे बड़ा चेज मास्टर।
*पहली बार पूर्व खिलाड़ी ने की है विराट की इस तरह से तारीफ।

विराट कोहली को लेकर गौतम गंभीर का बयान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

5 रन दूर रह गए विराट शतक से

कल न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने जीत अपने नाम की थी, इस दौरान विराट कोहली ने फिर से दमदार प्रदर्शन करते हुए शानदार पारी खेली थी। लेकिन कोहली अपने शतक से चूक गए थे, जहां वो कल 95 रनों पर आउट हो गए थे। जिसके बाद कोहली काफी ज्यादा ही निराश नजर आए थे, लेकिन फिर सुबह उन्होंने फैन्स के साथ खास इंस्टा स्टोरी शेयर की थी। इस मुकाबले का मैन ऑफ दे मैच का खिताब तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मिला था, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए थे।

इस बल्लेबाज को नहीं रोक पाई कीवी टीम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?