CWC 2023: अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप में किया बड़ा उलटफेर, वनडे क्रिकेट में पहली बार पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया  - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप में किया बड़ा उलटफेर, वनडे क्रिकेट में पहली बार पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया 

अफगानिस्ताान के लिए गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

Pakistan vs Afghanistan (Image Credit- Twitter X)
Pakistan vs Afghanistan (Image Credit- Twitter X)

ICC Cricket World Cup 2023: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 22वां मैच आज 23 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है। साथ ही बता दें कि यह अफगान टीम की ऐतिहासिक जीत है, क्योंकि उन्होंने पहली बार पाकिस्तान को वनडे क्रिकेट में हराया है।

पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 22 का हाल

तो वहीं आपको मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाए। पाक के लिए अब्दुल्लाह शफीक ने 58 तो कप्तान बाबर आजम ने 74 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शादाब खान ने 40 और इफ्तिखार अहमद ने 40 रनों का योगदान दिया।

दूसरी ओर, अफगानिस्तान की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो इस वर्ल्ड कप में पहला मैच खेल रहे नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 49 रन देकर 3 विकेट लिए। तो वहीं नवीन उल हक को 2, तो मोहम्मद नबी व अजमतुल्लाह ओमरजई को 1-1 विकेट मिला।

तो वहीं जब अफगानिस्तान पाकिस्तान से मिले 283 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसने इसे 49 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। अफगान टीम के लिए पहले ओपनर्स रहमनुल्लाह गुरबाज (65) और इब्राहिम जादरान (87) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 130 रन जोड़े।

तो इसके बाद रहमत शाह 77* और कप्तान हशमतुल्लाह शाहीदी 48* रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जिता कर ही लौटे। दूसरी ओर, पाकिस्तान की गेंदबाजी की बात की जाए तो शाहीन अफरीदी और हसन अली को 1-1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें- IPL 2024: राजस्थान राॅयल्स से जुड़े Shane Bond, लसिथ मलिंगा को किया रिप्लेस 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?