SA vs BAN: जानें बांग्लादेश के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हैं Temba Bavuma
मैच में साउथ अफ्रीका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
अद्यतन - Oct 24, 2023 2:23 pm
![]()
ICC Cricket World Cup 2023: साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 23वां मैच आज 24 अक्टूबर, मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में अफ्रीकन टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
तो वहीं मैच में साउथ अफ्रीका के रेगुलर कप्तान तेंबा बावुमा नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि आखिर क्यों इस मैच में बावुमा नहीं खेल रहे हैं। तो आइए आपके इस सवाल का जबाव देते हैं।
इस वजह से बांग्लादेश के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं Temba Bavuma
बता दें कि इससे पहले 21 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में तेंबा बावुमा पेट में गैस की समस्या के कारण नहीं खेल पाए थे, तो वहीं आज के मैच में भी बावुमा इसी समस्या से जूझ रहे हैं। तो वहीं पूरी तरह से मैच फिटनेस ना हासिल कर पाने के कारण अफ्रीकन टीम के स्टैंड इन कप्तान एडेन मार्करम ने कहा कि वह इस मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
SA vs BAN: यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दक्षिण अफ्रीका:
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डर डुसेन, एडन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेनसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लिजाड विलियम्स
बांग्लादेश:
तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, नासुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम, हसन महमुद
ये भी पढ़ें- IPL 2024: राजस्थान राॅयल्स से जुड़े Shane Bond, लसिथ मलिंगा को किया रिप्लेस