World Cup 2023: एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप साबित हुए मिचेल मार्श, नीदरलैंड्स के खिलाफ बनाए सिर्फ 9 रन
नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में 9 रन बनाकर आउट हुए मिचेल मार्श।
अद्यतन - अक्टूबर 25, 2023 2:57 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच वर्ल्ड कप 2023 का 24वां मुकाबला इस वक्त दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया जो अभी तक तो सही साबित होता हुआ नजर नहीं आया है। टीम को चौथे ही ओवर में पहला झटका लगा है।
दरअसल टीम के सलामी बल्लेबाजी पारी के चौथे ओवर में लोगान वान वीक का शिकार बने। मार्श इस मैच में 15 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए। मार्श की विकेट की बात करें वान वीक ने चौथे ओवर की आखिरी गेंद शॉर्ट पिच लेंथ पर डाली, जिसपर मार्श ने बड़ा शॉट खेलना चाहा और गेंद हवा में चली गई। इसके बाद कॉलिन एकरमैन ने एक आसान सा कैच पूरा किया।
यहां देखिए मार्श के आउट होने का वीडियो
मुकाबले की बात करें तो पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल अच्छी स्थिति में नजर आ रही है। खबर लिखे जाने तक 12 ओवर का खेल हो चुका है और कंगारू टीम 1 विकेट के नुकसान पर 71 रन बना चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि कंगारू टीम इस मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ कितने रनों का लक्ष्य रखती है।
यहां देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI (AUS vs NED)
नीदरलैंड्स: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, एडम ज़म्पा
यह भी पढ़ें: अफगान क्रिकेट फैन ने Irfan Pathan को भेंट की खूबसूरत तस्वीर