नवाबों के शहर में हुआ भारतीय टीम का शानदार स्वागत, खिलाड़ी सहित कोच द्रविड़ भी हुए काफी खुश
भारतीय टीम का सामना अब वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम से होगा।
अद्यतन - अक्टूबर 26, 2023 11:44 पूर्वाह्न

इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिल रहा है, अभी तक इस टीम ने 5 मैच खेले हैं और सभी मैचों में टीम जीत के साथ होटल लौटी है। ऐसे में अब टीम इंडिया अपने छठे मैच के लिए तैयार है, इससे पहले पूरी टीम का एक वीडियो सामने आया है और नए शहर में टीम इंडिया का शानदार स्वागत हुआ है।
कल ऑस्ट्रेलिया टीम ने कर दिया कमाल
टीम इंडिया को अब बाकी टीमें भी लगातार टक्कर दे रही है, इसी कड़ी में कल ऑस्ट्रेलिया टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड टीम को बड़े अंतर से हरा दिया। जहां ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 399 रन लगा दिए थे, इस दौरान मैक्सवेल ने वनडे वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया और वो भी महज 40 गेंदों में। दूसरी ओर 400 रनों का पीछा करने उतरी नीदलैंड टीम 90 रन पर ऑलआउट हो गई।
ऐसा शानदार स्वागत देख खुश हुई पूरी भारतीय टीम
*भारतीय टीम का सामना अब वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम से होगा।
*रोहित की सेना का इंग्लिश टीम से मैच 29 तारीख को लखनऊ में होगा।
*वहीं लखनऊ पहुंची टीम इंडिया का हुआ बेहद शानदार तरीके से स्वागत।
*खिलाड़ी और स्टाफ को पहनाई गई माला, साथ ही बरसाए गए फूल।
कुछ ऐसे हुए भारतीय टीम का स्वागत
कप्तान रोहित अलग स्वैग में हैं
वहीं टीम इंडिया की लगातार जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश नजर आ रहे हैं, जिसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। कुछ दिनों पहले उन्होंने बड़े अच्छे मूड में खुद की इंस्टा स्टोरी लगाई थी, वहीं कल उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इन तस्वीरों में हिटमैन अलग ही स्वैग में नजर आ रहे हैं। वर्ल्ड कप में अपनी कप्तानी के साथ-साथ रोहित बल्ला भी जमकर चला रहे हैं और ये टीम इंडिया के लिए बेहद राहत भरी खबर है।