CWC 2023: वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते ही अपने आलोचकों पर टूट पड़े ग्लेन मैक्सवेल; बताया अपनी सफलता का राज - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते ही अपने आलोचकों पर टूट पड़े ग्लेन मैक्सवेल; बताया अपनी सफलता का राज

ग्लेन मैक्सवेल ने जारी वर्ल्ड कप 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन के पीछे के सीक्रेट का खुलासा किया।

Glenn Maxwell. (Image Source: Getty Images)
Glenn Maxwell. (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने 25 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में रिकॉर्डतोड़ पारी खेलने के बाद अपने आलोचकों पर कड़ा प्रहार किया है।

आपको बता दें, ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने मात्र 40 गेंद में अपना शतक पूरा कर वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया है। इस स्टार ऑलराउंडर और डेविड वार्नर के शतक के बदौलत ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ 309 रनों की विशाल जीत दर्ज की।

मुझे आलोचकों की राय से कोई फर्क नहीं पड़ता: Glenn Maxwell

इस बीच, ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने अपने इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय भारत में खेलने के अपने अनुभव को दिया है। मैक्सवेल ने कहा इतने वर्षों में उन्होंने आईपीएल के दौरान काफी अच्छा प्रदर्शन किया और इसी ने उन्हें वर्ल्ड कप 2023 में काफी आत्मविश्वास दिया है।

यहां पढ़िए: CWC 2023: सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर खुद को बेहद स्पेशल महसूस कर रहे हैं डेविड वार्नर!

ग्लेन मैक्सवेल ने पोस्ट-मैच प्रेस कांफ्रेंस में कहा: “मैंने पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल के दौरान भारत में लगातार रन बनाए हैं, इसलिए मैं उन लोगों की राय को लेकर परेशान नहीं हूं, जो कहते हैं कि मैंने वनडे क्रिकेट में रन नहीं बनाए हैं। लोगों की यह राय गलत है, क्योंकि ऐसा नहीं है, इस फॉर्मेट में मेरी भूमिका को देखते हुए रन मायने नहीं रखते हैं। यह टी-20 क्रिकेट के जैसे ही है, इसलिए मैं बस भारत में खेलने के अनुभवों का लाभ उठा रहा हूं।

‘चार महीनों बाद एक मैच में आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते’

मैं जानता हूं कि अगर मैं मैदान पर चीजें सही कर पाता हूं, तो उम्मीद है कि मेरी टीम जीतेगी। मैंने इस साल आईपीएल के दौरान भारत में अच्छा प्रदर्शन किया, और मैं इस वर्ल्ड कप के लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ यहां आया हूं और यहां तक कि मैंने अभ्यास मैच में भी पाकिस्तान के खिलाफ 70 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की है। लोग मेरे पिछले 20 ODI मैचों में मेरे स्कोर के बारे में बात करते हैं, लेकिन वे सभी जगह अलग-अलग महाद्वीपों में 6 वर्षों में खेले मैच हैं। मुझे हर चार महीने में एक बार एक मैच में खेलने का मौका मिला, और इस स्थिति में आप बहुत कुछ नहीं कर सकते।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?